जेई पर मेहरबान डीई, स्थानांतरण के बाद मुक्त नहीं कर रहे

सीधी क्रमांक १ के जेई पर कार्यपालन यंत्री इस कदर मेहरबान है कि स्थानांतरण के बाद भी उन्हें मुक्त नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। जेई अपने कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं।

जेई पर मेहरबान डीई, स्थानांतरण के बाद  मुक्त नहीं कर रहे
Urja vibhag

सीधी। 

विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री विकास शर्मा का विवादो से पुराना नाता रहा है। वो जहा भी रहे अपनी कारगुजारियो से हमेशा विवादो में रहे वही इनकी कार्यशैली को लेकर उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश रहा है।  चुरहट थाने तक भी इनका मामला पहुंचा था, हालांकि समझौते का दवाब बनाया गया जिसके चलते प्रकरण का निराकरण हो गया। इनके विवादों की वजह से ही जेई को यंत्री के इसी कारनामे के चलते मवई विद्युत उपकेंद्र से सीधी डिविजन 1 के लिए स्किथानांतरि किया गया था। या लेकिन यहां भी ये अपनी आदतों से बाज नहीं आए। विवादों में बने रहें।  इनके करतूतों की शिकायत जब जबलपुर मंडल कार्यालय में पदस्थ एमडी से की गई तब मामले को संज्ञान में लेते हुए एमडी द्वारा इनका स्थानांतरण उमरिया के लिए कर दिया गया है। लेकिन स्थानांतरण आदेश के 17 दिन बाद भी इन्हें कार्यपालन यंत्री सीधी ने मुक्त नहीं किया है।  जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री विकास वर्मा का स्थानातरण जबलपुर मंडल द्वारा 21 जून 2023 को उमरिया जिले की लिए आदेश क्रमांक 6010 के तहत किया गया। लेकिन गंभीर बात यह है कि स्थानांतरण आदेश हुए 17 दिन बीत गए लेकिन एमडी के आदेशों का पालन अब तक नहीं किया गया है, जो वरिष्ठ अधिकारी के आदेश के उलंघन को परिभाषित करता है। सूत्रों का कहना कि कार्यपालन यंत्री मृगेंद सिंह की सह के चलते इनका स्थानांतरण नही किया जा रहा है। इस बात को लेकर उपभोक्ताओं में काफी अक्रोस देखने को मिल रहा है।