मरीज के परिजनों को डाक्टर ने पीटा, वीडियो वारल

धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ही अपराधियों जैसा व्यवहार करने लगे हैं। रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों ने मरीज के परिजन को जमकर पीटा। उसका कसूर सिर्फ इता था कि वह मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचा था। महिला घायल थी। मारपीट का वीडियो भी शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है।

सतना। घटना सतना जिला के रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बताई जा रही है। एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। उसके परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। परिजन डॉक्टरों के पास इलाज जल्द कराने की मिन्नत कर रहे थे। डॉक्टर उनकी तरफ ध्यान ही नहीं दे रहे थे। परिजनों की बार बार गुहार लगाए जाने पर डॉक्टर विफर पड़े। उन्होंने परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। डॉक्टर की मारपीट किए जाने का वीडियो भी शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों की मानें तो पीडि़त ने घटना की शिकायत थाना में भी की है।