14 साल पहले टांगी से किया था कातिलाना हमला, इस मर्तबा पत्थर पटकर मार डाला, मौत की वजह कर देगी हैरान

14 साल पहले एक युवक ने बुुजुर्ग महिला पर टांगी से हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया था। तब से हमलावर फरार चल रहा था। बुजुर्ग महिला पर राजीनामा का दबाव बना रहा था। जब वृद्धा नहीं मानी तो पत्थर पटक कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। कई आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस ने इनाम घोषित किया है।

14 साल पहले टांगी से किया था कातिलाना हमला, इस मर्तबा पत्थर पटकर मार डाला, मौत की वजह कर देगी हैरान

नईगढ़ी पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
वर्ष 2010 में दर्ज हुआ था हत्यारे पर मामला, राजीनामा का बना रहा था दबाव
रीवा । नईगढ़ी पुलिस ने वृद्ध महिला की हत्या करनेे वाले आरोपियों को पकड़कर जेल की सलाखों में पहुंचाते हुए अंधी हत्या का खुलासा कर दिया है। 14 वर्ष पूर्व में आरोपियों का महिला से विवाद हुआ था, महिला के ऊपर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला किया था। इसी प्रकरण में आरोपी राजीनामा का दबाव बना रहे थे। जब महिला ने राजीनाम करने से इंकार किया तो आरोपियेां ने प्लान बनाकर बिला पहाड़ महुआ बीनने गई वृद्ध महिला की पत्थर पटक कर हत्या कर दी। नईगढ़ी थाना में मृतक महिला के पति भैय्यालाल मुडहा ने 28 अप्रैल को घटना की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस हत्या का मामला पंजीबद्ध कर जांच कर रही थी। मृतक के पति ने संदेहियों के नाम पुलिस को बताए थे, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। महिला की अंधी हत्या का खुलासा करने पर नईगढ़ी थाना के निरीक्षक एम.पी अहिरवार, उनि यूबी सिंह, उनि आरती वर्मा, सउनि तीरथ प्रसाद, प्रआर आनन्दमणि अग्निहोत्रि, आर.वीरभद्र सिंह, आर सुजीत शर्मा सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
यह थी हत्या की पूरी वजह
नईगढ़ी पुलिस ने वृद्ध महिला की अंधी हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि भैयालाल मुडहा एवं उसके घर के लोगो को वर्ष 2010 में आरोपी मौसम कोल पिता छोटेलाल कोल निवासी ग्राम शिवराजपुर से विवाद हुआ था। आरोपी मौसम ने उस समय महिला के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया था। जिसके बाद से वह फरार था। आरोपी शिवराजपुर एवं सोनौरी चौकी थाना सोहागी क्षेत्र के जंगल मे रहकर फरारी काट रहा थी, उसी अपराध मे राजीनामा करने का उसके द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मृतिका द्वारा राजीनामा करने से इंकार करने पर 28 अप्रैल की सुबह करीबन 04 बजे अपने साथियो की मदद लेकर मृतिका कल्ली मुडहा के मुंह एवं सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी थी। मामले मे घटना की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी मौसम कोल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मऊगंज वीरेंद्र जैन ने दस हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
महिला की हत्या मामले में पुलिस ने सूरज उर्फ सूर्यप्रताप कोल पिता रामविशाल कोल 29 वर्ष नि. लैनी मटिनिहा थाना सोहागी जिला रीवा, विनय कुमार कोल पिता गोविन्द्र प्रसाद कोल 30 वर्ष निवासी लैनी व राजू उर्फ सुदर्शन साकेत पिता समयलाल साकेत  28 वर्ष निवासी शिवराजपुर थाना नईगढी जिला मऊगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।