311 मतदान केन्द्र ऐसे जो होंगे सबसे अलग, इनकी खासियत भी आपको कर देगी हैरान

रीवा और मऊगंज जिला में इस मर्तबा 187 मिक्स पोलिंग बूथ बनाए गए हैं । इन पोलिंग बूथ में महिला और पुरुष दोनों की ड्यूटी मतदान दल में लगाई गई है। वहीं 124 पिंक पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। यहां की सारी जिम्मेदारी महिलाएं सम्हालेंगी।

311 मतदान केन्द्र ऐसे जो होंगे सबसे अलग, इनकी खासियत भी आपको कर देगी हैरान

रीवा।  विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए रीवा और मऊगंज जिले की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए जिले भर में 2014 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 187 मिक्स मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि मिक्स पोलिंग बूथ में मतदान दल में पुरूष और महिला मतदान कर्मी शामिल हैं। निर्वाचन कार्य में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मिक्स पोलिंग बूथ बनाए गये हैं। विधानसभा क्षेत्र रीवा में 100, सिरमौर में 14, सेमरिया में 9, त्योंथर में 15, मऊगंज में 11, देवतालाब में 12, मनगवां में 10 तथा गुढ़ में 16 मतदान केन्द्र मिक्स पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
-----------------
जिले में शहरी क्षेत्र में बनाए गए 124 पिंक पोलिंग बूथ
मतदान कराने के लिए जिले भर में 2014 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 124 मतदान केन्द्र पिंक बूथ बनाए गए हैं। सभी पिंक बूथ शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि पिंक पोलिंग बूथ में मतदान दल के सभी सदस्य महिलाएं हैं। निर्वाचन कार्य में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पिंक पोलिंग बूथ बनाए गये हैं। विधानसभा क्षेत्र रीवा का अधिकांश क्षेत्र शहरी है। विधानसभा क्षेत्र रीवा में 100 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 6, सेमरिया में 2, त्योंथर में 4, मऊगंज में 4, देवतालाब में 2, मनगवां में 2 तथा गुढ़ में 4 मतदान केन्द्र पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।