4 साल के मासूम से दुष्कर्म, गंदा काम करने वालों की उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान

मोबाइल और टीवी ने मासूमों के दिमाग में भी गंदगी भर दी है। इनमें परोसी जा रही गंदगी रीवा के मासूम बच्चों को अपराधी बना दी है। खेल खेल में ही 4 साल के मासूम के साथ ही 6-7 साल के बच्चों ने गंदा काम कर डाला। मासूम ने इसकी जानकारी मां को दी तो मामला पुलिस थाना तक पहुंच गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4 साल के मासूम से दुष्कर्म, गंदा काम करने वालों की उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान
file photo

चोरहट थाना क्षेत्र का है मामला
गंदा काम करने वाले भी कम उम्र के निकले
रीवा। बच्चों की जिद पूरी करना अब अभिभावकों को भारी पडऩे लगा है। इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। मोबाइल में अच्छी चीजों के साथ ही गंदी चीजें भी हैं जिन्हें बच्चे तेजी से एसेप्ट करते हैं। अश£ीलल चीजों की मोबाइल में आनलाइन भरमार रहती है। इन्हें देखकर ही अब छोटे छोटे बच्चे भी मानसिक रूप से विकृत होने लगे हैं। आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाली कन्टेन्ट की भी भरमार रहती है। यह मासूमों के मन:मस्तिष्क पर कुप्रभाव छोड़ रहा है। इसी का खामियाजा एक परिवार को भुगतना पड़ा।  ताजा मामला चोरहटा थाना क्षेत्र में सामने आया है।करीब 4 साल पांच माह की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम के साथ दुष्कर्म करने वालों की उम्र जानकर भी आप हैरान रह जाएंगे। वह भी मासूम ही है। सिर्फ 6 या 7 साल के ही हैं। यह सारा कांड खेल-खेल में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मासूम की मॉ ब्यूटी पार्लर में काम करती है। जब वह वापस लौटी तो बच्ची ने मॉ से मासूम ने अपना दर्द बताया। इसके बाद मां बेटी को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने मामले की शिकायत दर्ज करवाने के बाद ही उपचार करने की बात कही। इसके बाद पीडि़ता ने चोरहटा थाना पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। चोरहटा  पुलिस मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है।