रीवा के सेमरिया विधानसभा में बदल गई 5 ईवीएम!

मतगणना के ठीक दो दिन पहले ईवीएम में गड़बड़ी का राग छेड़ दिया गया है। सेमरिया विधायक ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। विस में पांच ईवीएम बदलने का आरोप लगाया है। कलेक्टर रीवा से गुरुवार को मिलकर शिकायत दर्ज कराई है।

रीवा के सेमरिया विधानसभा में बदल गई 5 ईवीएम!

कांग्रेस प्रत्याशी अभय  मिश्रा ने लगाया आरोप
रीवा। सेमरिया विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने आरोप लगाया है कि रिटर्निग आफिसर और प्रोसाइडिंग आफिसर ने ईवीएम मशीन की जो सर्टिफाइड कॉपी दिये हैं। उसमें दर्ज पांच ईवीएम मशीन के नम्बर अलग अलग हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का कहना है कि जिला प्रशासन ने सिर्फ मोहरा मतदान क्रमांक 63 के संदर्भ में जवाब दिया गया कि रिजर्व मशीन से एक मशीन उठाया गया है। शेष अन्य ईवीएम मशीन के संदर्भ में कोई जवाब दिया नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस के इस आरोप से हड़कंप मच गया है।  कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा का कहना है कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गयी रैडमाईजेशन सूची में दर्ज कंट्रोल यूनिट की संख्या का मिलान करने पर पांच ईवीएम मशीन के नम्बर में अंतर है। पीठासीन अधिकारी ने फार्म नम्बर 17-ग में ईवीएम मशीन का जो नम्बर दिया था, वो मिलान करने पर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल पर कोई आरोप नहीं लगा रहा हूँ लेकिन मुझे जो सर्टिफाइट कॉपी उपलब्ध कराई गयी है उसमें दिये गए नम्बर में अतर बताता है कि कुछ गड़बड़ है। मुझे लगता है रीवा जिले के अन्य विधान सभा में भी ऐसा किया गया होगा।
इनमें गड़बड़ी का लगाया गया है आरोप
कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने कहा कि पेालिंग क्रमांक 63 में मौहरा,75 में लैन बधरी,102 में बरौ,144 में बरहा 344,345 और 231 में अमवा पोलिंग था। नियंत्रण यूनिट संख्या फार्म 17 ग के अनुसार मौहरा में बीसीयू ई जे 144098 और रैंडमाईजेशन सूची के अनुसार बीसीयूई जे 43426 है। लैनबंधरी में बीसीयूईजे 48648075 रैडमाइजेशन सूची के अनुसार बीसीयूईजे 48468 है। बरौ में 62 ए ए 573554 और रैडमाइजेशन सूची के अनुसार बीसीयू ई जे 42924 है। इसी तरह बरहा 344,345 में नियंत्रण यूनिट संख्या के अनुसार बीसीयूई जे 46955 और रैंडमाइजेशन सूची के अनुसार बीसीयूई जे 46952 है। अमवा पोलिंग में बीसीयू ई जे 45371 और रैडमाइजेशन सूची के अनुसार बीसीयूईजे 45317 है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।