विरोधियों पर भारी पडऩे लगे आप प्रत्याशी दिलीप सिंह गुड्डू भैया, जनसंपर्क जारी

देवतालाब विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप सिंह गुड्डू भइया विरोधियों पर भारी पडऩे लगे हैं। ताबड़तोड़ जनसंपर्क ने परेशानियां बढ़ा दी है। लोग आप को समर्थन दे रहे हैं। भारी संख्या में नए कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं। आप की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। दिलीप ङ्क्षसह की सुबह से शाम तक जनसंपर्क जारी है। वह आप की गारंटियां गिना रहे हैं। सरकार बनने के बाद क्या फायदे मिलेंगे। इससे भी रूबरू करा रहे हैं।

विरोधियों पर भारी पडऩे लगे आप प्रत्याशी दिलीप सिंह गुड्डू भैया, जनसंपर्क जारी

REWA.देवतालाब विधानसभा क्षेत्र 72 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप सिंह गुड्डू भैया का जनसंपर्क डोर तो डोर निरंतर जारी है। रविवार की दोपहर ग्राम डेल्ही में घर घर जाकर लोगों से मुलाकात किए। लोगों की समस्याएं भी सुनीं। शाम को रघुराजगढ़ मार्केट में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं घरों मे जाकर व्यापारी भाइयो से मुलाकात करते हुए गुड्डू भैया ने आम आदमी पार्टी की कल्याणकारी नीतियों एवं केजरीवाल की गारंटियों की जानकारी दी। आम आदमी पार्टी को वोट करने के लिए आग्रह किया। जनसम्पर्क के दौरान पंजाब से पहुंचे आप के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

देवतालाब विधानसभा क्षेत्र 72 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप सिंह रविवार की शाम ग्राम महुआ में लोगों से मुलाकात की। उन्हें पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराया। गारंटियां बताई। साथ ही समर्थन भी मांगा। लोगों की समस्याओ को सुन कर दिलीप भईया ने निदान हेतु आश्वासन दिया। जनसम्पर्क के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं साथी सुधीर साहू, मुकेश कुमार और पंजाब से आये साथी बलजीत सिंह एवं उनकी टीम भी मौजूद रही। दिलीप सिंह शाम को ग्राम परसवार साकेत बस्ती मे ललिता साकेत के निज निवास में दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों से चर्चा की। वहीं स्थानीय जनों ने गुड्डूभैया को क्षेत्र की निम्न समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद ग्राम दुआरा पहुंच कर दिलीप सिंह गुड्डू भैया ने लोगों से जनसंपर्क किया। दिलीप सिंह को क्षेत्र में बेहतर समर्थन मिल रहा है।