मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने विवि से आई तीन सदस्यीय टीम, यह देखकर रह गई दंग

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को श्याम शाह मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। टीम ने दिन भी अस्पताल और कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर वापस लौट गई है। विवि को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद ही संबद्धता जारी होगी।

मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने विवि से आई तीन सदस्यीय टीम, यह देखकर रह गई दंग
डाक्टरों की टीम ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

रीवा। ज्ञात हो कि मेडिकल कॉलेज को मप्र आयुर्विज्ञान विवि जबलपुर से हर साल संबद्धता प्रदान की जाती है। संबद्धता जारी करने के पहले विवि मेडिकल कॉलेजों का परीक्षण कराती है। इसी के तहत शुक्रवार को भी श्याम शाह मेडिकल कॉलेज का तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सिर्फ दो विभागों का था। इसमें गायनी और आर्थोपेडिक विभाग शामिल थे। इन दोनों विभाग का निरीक्षण शेष रह गया था। इन दोनों ही विभागों में पीजी की सीटें बढ़ाई गईं थी। इसी के तहत यह निरीक्षण किया गया। दिन भी तीन सदस्यीय टीम ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निरीक्षण किया। विवि के तय नार्मस के तहत व्यवस्थाएं देखी और शाम को रिपोर्ट तैयार कर वापस लौट गई। टीम में प्रमुख रूप से शहडोल मेडिकल कॉलेज से अस्थि रोग विभाग के एचओडी डॉ राजेश टेंभूनिकर, सतना मेडिकल कॉलेज से डॉ अम्बरीश मिश्रा व डॉ निखत फातिमा शामिल रहीं।
इन जगहों का किया गया निरीक्षण
टीम के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर सबसे पहले गायनी और आर्थों विभाग के लेक्चर रूम आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद ओपीडी पहुंच कर विभाग में आने वाले मरीजों की संख्या देखी। गायनी विभाग में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। ओटी का भी मुआयना किया गया। इसके बाद आर्थोपेडिक विभाग पहुंच कर वार्ड का निरीक्षण किया गया। भर्ती मरीजों की स्थितियों का भी अवलोकन किया गया। पर्याप्त संख्या में ओटी है या नहीं यह भी देखा गया। निरीक्षण के दौरान दोनों ही विभागों के विभागध्यक्ष मौजूद रहे। स्टाफ भी पदस्थ रहे।