अपडेट: पुलिस थाना के सामने युवक को दौड़ा कर मारी गोली, हाथ में लगी

रीवा में फिर फायरिंग हुई। खुलेआम थाना के सामने युवक को दौड़ा कर बदमाशों ने गोली मारी। पुलिस को पता तक नहीं चला और युवक घायल अवस्था में अस्पताल पहुंच गया। पुलिस सिर्फ बाइक लेकर थाना पहुंच गई। उधर युवक की हालत खराब है। संजय गांधी अस्ताल में भर्ती किया गया है। इलाज जारी है।

अपडेट:  पुलिस थाना के सामने युवक को दौड़ा कर मारी गोली, हाथ में लगी
गोली लगने से घायल युवक

अपराधियों के आगे पुलिस पस्त, अपराध रोक नहीं पा रहे
रीवा। रीवा की पुलिस कार्यप्रणाली भगवान भरोसे ही है। रीवा में अपराधी बेखौफ हो गए है। पुलिस का डर भी खत्म हो गया। हद तो यह है कि मंगलवार को सिविल लाइन थाना  के ठीक सामने गोलियां चली और इन्हें पता तक नहीं चला। पुलिस को सुचना मिली तो मौके पर पहुंचे। इन्हें सिर्फ बाइक मिली। यह पीडि़त के थाना पहुंचने का इंतजार ही करते रह गए। उधर गोली बारी से अनंतपुर निवासी युवक दिव्यांस सिंह बघेल बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसकी हालत सीरियस बनी हुई है। इलाज जारी है।

दो बाइक पुलिस के हाथ लगी
गोलीकांड पुलिस लाइन के सामने की बताई जा रही है। दो मर्तबा फायरिंग की गई। सूचना मिलने के कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। उन्हें सिर्फ दो बाइक ही मिली। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस थाना पहुंच गई। पुलिस को घायल या फायरिंग करने वालों का पता ही नहीं चला।
दाएं हाथ में लगी है गोली
सूत्रों की मानें तो गोलीबारी की घटना में युवक के दाहिनें हाथ में गोली लगी है। युवक को जान से मारने की ही होशिश की गई। काफी दूर से बाइक से पीछा किया गया। गनीमत रही कि गोली चूकी और सीधे हाथ में लगी। फिलहाल संजय गांधी अस्पताल में युवक को इलाज जारी है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

इसने मारी गोली

दिव्यांश सिंह पर हमला करने वाले युवक का नाम लकी सिंह परिहार बताया जा रहा है। एडिशनल एसपी ने जानकारी दी की दिव्यांग सिंह बघेल अपने साथियों के साथ सिविल लाइन थाना के पास ही चाय पी रहा था। तभी लकी सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचा और उन पर फायरिंग कर दी ।दोनों के बीच में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। लकी सिंह परिहार की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।