आप प्रत्याशी दिलीप सिंह ने शुरू किया जनसंपर्क, लोगों से मिल रहे

देवतालाब विधानसभा क्षेत्र 72 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप सिंह गुड्डू भईया का डोर टू डोर जनसंपर्क शुरू हो गया है। उन्होंने ग्राम अतरेला, कछिगवां, भौआर (बंसल बस्ती), देवगांव व नवागॉव में गुड्डू भईया ने जनसंपर्क किया है। इसके साथ ही लोगों को केजरीवाल की 10 गारंटियों को बताते हुए पार्टी की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी है।

आप प्रत्याशी दिलीप सिंह ने शुरू किया जनसंपर्क, लोगों से मिल रहे

रीवा। स्थानीय लोगों ने गुड्डू भईया को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। क्षेत्र में गुड्डू भईया के प्रति लोगों का स्नेह व आशीर्वाद दिन व दिन बढ़ रहा है। देवतालाब क्षेत्र में गुड्डू भईया से प्रभावित होकर स्थानीय लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप पार्टी से जुड़ रहे हैं। केजरीवाल की नीति की सराहना कर रहे हैं। इस दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ता सतीश मिश्रा, अशोक सिंह, नीरज पांडे, अजय सिंह, सौरभ पांडे, सोनू तिवारी, सत्यम त्रिपाठी के साथ आदि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिलीप सिंह गुड्डू ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन भरने के बाद वह क्षेत्र में कूद पड़े हैं। जोर शोर से जनसंपर्क में जुट गए हैं। लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।