आप की तीसरी सूची जारी:, गुढ़ से प्रखर, त्योंथर मैहर, रामपुर बघेलान से यह मैदान में उतरे

आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। रीवा जिलों में त्योंथर से महर्षि सिंह और गुढ़ से प्रखर प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

आप की तीसरी सूची जारी:, गुढ़ से प्रखर, त्योंथर मैहर, रामपुर बघेलान से यह मैदान में उतरे
aap ki 5th list

BHOPAL.आम आदमी पार्टी ने भी इस मर्तबा विधानसभा चुनाव में जोर लगाया हुआ है। सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े कर रही है। रीवा से आठों सीटों पर चुनाव लडऩे वाली है। तीसरी सूची में आम आदमी पार्टी ने गुढ़ और त्योंथर के उम्मीदवार को भी फाइनल कर दिया है। गुढ़ से प्रखर प्रताप सिंह और त्येांथर से महर्षि सिंह को मैदान में उतारा गया है। इसी तरह रामपुर बघेलान सतना से शशि दीपक सिंह बघेल, मैहर से बैजनाथ कुशवाहा, चित्रकूट से महादेव ङ्क्षसह, राजनगर से राजू पाल को मैदान में उतारा है। इसके पहले दो सूचियां जारी हो चुकी है। रीवा शहर से इंजीनियर दीपक सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद प्रचार प्रसार उम्मीदवारों ने शुरू कर दिया है।