एबीवीपी की नवीन कार्यकारिणी घोषित, योगेन्द्र नए अध्यक्ष बने

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने रविवार को संगठन 75वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संगठन की नवीन कार्यकारिणी भी घोषित हुई। जिसमें डॉ योगेंद्र तिवारी नगर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं, कर्षदीश तिवारी को नगर मंत्री की जिम्मेदारी प्राप्त हुई। इसके अलावा, नगर उपाध्यक्ष डॉ दीपाली शुक्ला, डॉ कृपाशंकर तिवारी, डॉ स्वतंत्र शर्मा, डॉ शालिनी कुंदेर, नगर सहमंत्री ऋ षभ तिवारी, हर्ष साहू, सपना पटेल, प्रतीक्षा पांडेय, नगर कोषाध्यक्ष डॉ रुपेश मिश्रा, नगर महाविद्यालय प्रमुख स्वप्निल साहू, नगर एफ.डी प्रमुख सत्यम तिवारी, नगर सह एसएफडी प्रमुख श्रेया तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी संगठन में मनोनीत हुए।

एबीवीपी की नवीन कार्यकारिणी घोषित, योगेन्द्र नए अध्यक्ष बने
file photo

रीवा। कार्यकारिणी के गठनके साथ ही छात्र सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।  12वीं कक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान परिषद ने किया। रीवा नगर के 50 चयनित छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ। इस दौरान परिषद के महाकौशल प्रांत प्रमुख डॉ रघुराजकिशोर तिवारी, विभाग प्रमुख डॉ सुनील पांडेय, विभाग संगठन मंत्री देवी सिंह, जिला संगठन मंत्री मनोज तिवारी, जिला प्रमुख दिनेश त्रिवेदी, विमलेश द्विवेदी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पीएन पांडेय,  कृति तिवारी, भाग संयोजक रिशु तिवारी, विभाग छात्रा प्रमुख अवनी सिंह विश्वविद्यालय अध्यक्ष अर्पित मिश्रा आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।