सोहागी पहाड़ में हादसा: बस का ब्रेक हुआ फेल, ट्रेलर से टकराई

सोहागी पहाड़ पर फिर बड़ा हादसाा हुआ। यात्रियों से भरी बस का बे्रक फेल हो गया। चालक की सूझ बूझ से हालांकि यात्रियों की जान बच गई। बस को ड्राइवर ने आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ा दिया। जिसकी टक्कर के बाद बस रुक गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। सभी को त्योंथर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सोहागी पहाड़ में हादसा: बस का ब्रेक हुआ फेल, ट्रेलर से टकराई
बस हादसा

रीवा। सोहागी पहाड़ में कई हादसे हो चुके हैं। कईयों की जान तक जा चुकी है। एक हादसा बुधवार को फिर हो गया। यात्रियों को लेकर बस क्रमांक एमपी 18 पी 5587रीवा से प्रयागराज जा रही थी। जैसे ही बस सोहागी पहाड़ पर पहुंची। तभी बस का ब्रेक फेल हो गया। बस सम्हल ही नहीं रही थी। ढलान पर बस थी। ड्राइवर के कंट्रोल से बस बाहर हो गई थी। समझ ही नहीं आ रहा था कि बस को ड्राइवर कैसे रोके। इसी समय ड्राइवर को सामने एक ट्रेलर जाता हुआ दिखा। ट्रेलर आगे ही था। ड्राइवर ने सूझबूझ से काम लिया और पीछे से टक्कर मार दी। ठोकर जबरदस्त थी। हालांकि इस ठोकर से बस रुक गई। टक्कर के बाद बस में भगदड़ मच गई। इस ठोकर में बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए। चीखपुकार बच गई। हालांकि कोई भी जनहानी नहीं हुई। इसमें सवार यात्री घायल जरूर हुए। घटना के बाद इसकी सूचना तत्काल सोहागी पुलिस को दी गई। सोहागी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा सम्हाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया। आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को चोट आई है। इनका इलाज त्योंथर अस्पताल में चल रहा है। वहीं अन्य यात्रियों को गंतव्य तक भेजने के लिए दूसरा वाहन उपलब्ध कराया गया।