खुला खाता, 7 शराब समूहों के लिए मिल गए ठेकेदार, 8 करोड़ प्लस में गई दुकानें

रीवा की शराब समूहों का खाता खुल गया। ठेकेदारों का सिंडीकेट टूट गया। ईटेंडर के दूसरे चरण में 7 समूहों के शराब दुकानें उठ गईं। वार्षिक मूल्य से 8 करोड़ ज्यादा का फायदा आबकारी विभाग को हुआ है। अब तीसरा चरण 12 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा। 15 को फिर से टेंडर खुलेगा।

खुला खाता, 7 शराब समूहों के लिए मिल गए ठेकेदार, 8 करोड़ प्लस में गई दुकानें
file photo

रीवा।  रीवा की शराब दुकानों को ठेकेदार मिलना शुरू हो गए है। पहले ठेकदारों ने शराब दुकानों को बड़ी हुई दरों पर लेने से हाथ खड़े कर दिए थे। इस सिडीकेट को तोडऩे में आबकारी विभाग सफल रहा। 11 मार्च को दूसरे चरण का ईटेंडर फार्म खोला गया। कुल 23 फार्म 7 शराब समूहों के लिए पहुंचे। इनमें से अधिक बोली लगाने वाले 7 ठेकेदारों को शराब समूह आवंटित कर दिया गया है। अब अगवा ई टेंडर का चरण 12 मार्च से शुरू होगा। 15 मार्च को ईटेंडर खोला जाएगा।
7 करोड़ 98 लाख अधिक में गई शराब समूह
दूसरे चरण के ईटेंडरिंग में 7 शराब समूहों के लिए 23 ठेकेदार सामने आए थे। इनका टेंडर खोला गया तो 7 ठेकेदारों की दरें आरक्षित मूल्य से अधिक मिली। आबकारी विभाग को सिर्फ 7 समूहों की नीलामी में ही 7 करोड़ 94 लाख रुपए से अधिक का राजस्व मिला है। यह आरक्षित मूल्य से 9.35 फीसदी अधिक है। टेंडर निष्पादन की कार्रवाई में जिला पंचायत सीईओ सौरभ सोनवड़े, उपायुक्त आबाकारी आलोक खरे, सहायक आबकारी आयुक्त निल जैन, एडीईओ अखिलेश ठाकुर, उप निरीक्षक अम्बुज त्रिपाठी, अभिमनयु पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, मनोज बेलवंशी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
यह 7 समूहों का टेंडर हुआ फाइनल
शराब समूह    आरक्षित मूल्य    उच्चतम आफर    कंपनी
टीपी नगर        255942645    266326200    ओम सांई ट्रेडर्स   
इटौरा             179821210    192699999     रिचमंड साइन ट्रेडर्स           
देवतालाब        123004746    143903253     हिमांशु जायसवाल               
गढ़                 102784063    108588000    राकेश सिंह
रायपुर कर्चु       89815615      97272999      शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा           
चौखंडी            55786504      62933388       गोविंद नारायण जायसवाल       
कटरा               41492002     56328288        महाकाल ट्रेडर्स       
31 मार्च तक आठ चरण होंगे
तीसरे चरण में भी यदि शराब दुकानें आवंटित नहीं होती हैं तो अगलवा चरण यानि चौथा चरण 16 मार्च से 19 मार्च तक चलेगा। 19 मार्च को ईटेडर खोला जाएगा। इसमें भी सभी शराब समूह नहीं उठते हैं तो पांचवा चरण 20 मार्च से 22 मार्च तक चलेगा। 22 मार्च को टेंडर ओपन होगा। छठवां चरण 23 मार्च से 26 मार्च तक आयेाजित किया जाएगा। सातवा चरण 27 से 29 और आठवां चरण 30 से 31 मार्च तक चलेगा। 31 मार्च को टेडर खोला जाएगा।