अमहिया गोली कांड के मुख्य आरोपी के घर चली प्रशासन की जेसीबी

17 जुलाई की रात अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या करने वाले सुमित सिंह परिहार के घर पर जेसीबी चलनी शुरू हो गई है। प्रशासन दल बल के साथ अमहिया स्थित आवास पर कार्रवाई करने पहुंचा और अवैध हिस्सा धराशाई किया जा रहा है। इस मामले में अभी तक तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं बाकी फरार है।

अमहिया गोली कांड के मुख्य आरोपी के घर चली प्रशासन की जेसीबी

Rewa। गौरतलब है कि विगत 17 जुलाई को रात करीबन 11.13 बजे सुमित सिंह परिहार सहित 10 आरोपियों के द्वारा सुमित सिंह परिहार के अमहिया स्थित आवास पर विशाल मिश्रा पिता उपेन्द्र मिश्रा उम्र 20 वर्ष निवासी अमिलिकी थाना गोविन्दगढ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना अमहिया में अपराध क्रमांक 295/23 धारा 302,120बी,149 ताहि कायम किया। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुमित सिंह अभी भी फरार है। मृतक विशाल मिश्रा के परिजनों ने चक्का जाम कर आरोपी के घर को तोड़ने की मांग की थी इसके बाद प्रशासन ने अमाही स्थित मुख्य डेरी पहुंचकर नाथ जो की थी इसके रिकॉर्ड नगर निगम से मांगे गए थे इस दौरान मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर भी नहीं किया यही वजह है कि शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन दल बल के साथ मुख्य आरोपी का घर गिराने पहुंच गया कार्रवाई जारी है अवैध हिस्सा तोड़ा जा रहा है।

तीन आरोपियों को भेजा गया जेल 

 वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन आरापियों प्रत्य़क्ष सिंह पिता विनय सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी पीटीएस रोड श्रेया पेट्रोल पंप के बगल में व्यंकट बटालियन रीवा थाना अमहिया जिला रीवा, शरद मिश्रा पिता अनिल मिश्रा उम्र 21 वर्ष निवासी अग्रवाल नर्सिग होम के पीछे गली नंबर 03 खुटेही थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा, निखिल सिंह पिता भूपेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी बरेही रीवा थाना रामपुर कर्चुलियान जिला रीवा हाल कोष्टा रीवा थाना रायपुर कर्चुलियान जिला रीवा को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपियों से पूछताछ चल रही थी। गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।