फिर पकड़ाई अफीम की खेती, साथ में गांजा भी उगा रखा था, पुलिस ने जब्त किया

पुलिस के लिए मुशीबतें बढ़ती जा रही है। विंध्य में तेजी से अफीम की खेती करने वाले पकड़ में आ रहे हैं। पहले यह सिर्फ गांजा तक ही सीमिति था लेकिन अब ज्यादा कमाने के चक्कर में अफीम की भी खेती करने लगे हैं। नया मामला सतना के सिंहपुर का सामने आया है। यहां खेत में एक व्यक्ति ने अफीम और गांजा दोनों की खेती कर रहा था। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर गांजा और अफीम के पौधे जब्त कर लिए हैं। एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ जारी है। अवैध अफीम एवं गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

फिर पकड़ाई अफीम की खेती, साथ में गांजा भी उगा रखा था, पुलिस ने जब्त किया

सतना के सिंहपुर में पकड़ा गया एक व्यक्ति, कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया
सतना। सतना और रीवा जिला में अफीम की खेती के कई प्रकरण सामने आ चुके हैं। अफीम की खेती बिना लाइसेंस के प्रतिबंधित है। अफीम का उपयोग तस्कर नशा के रूप में करते हैं। यह ज्यादा महंगी बिकती है। यही वजह है कि अब यहां नशा के कारोबारी अफीम की भी खेती करने लगे हैं। ज्यादा कमाने के चक्कर में इस तरफ इनका झुकाव बढ़ रहा है। चंद दिनों के अंदर ही चार से ज्यादा प्रकरण रीवा और सतना में सामने आ चुके हैं। नया मामला सतना के ही सिंहपुर का सामने आया है।  18 मार्च 24 को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि रामप्रकाश कुशवाहा पिता स्व. बजरंगा प्रसाद कुशवाहा निवासी भाजीखेरा, ररिया टोला, थाना सिंहपुर अपनी अहरी मतिहार बरहा वाले खेत में अफीम की खेती एवं गांजा का पौधा लगाये हुये हैं। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद तस्दीक की गई। मतिहार बरहा पहुंच कर पुलिस ने खेत की तलाशी ली। मौके पर रामप्रकाश कुशवाहा पिता स्व. बजरंगा प्रसाद कुशवाहा उम्र 50 वर्ष निवासी भाजीखेरा, ररिया टोला, थाना सिंहपुर, जिला सतना (म.प्र.) भी मिला। संदेही रामप्रकाश कुशवाहा के खेत की तलाशी लेने के लिए उसकी सहमति ली गई। तलाशी के दौरान रामप्रकाश कुशवाहा के अधिपत्य वाले खेत के अंश भाग में अफीम जैसे पौधें के 100 पौधे छोटे बड़े पाये गये। 05 पेड़ हरे गांजा जैसे पेड़ दिखे। जिसका पंचनामा तैयार कर अफीम एवं गांजे जैसे पेड़ को साक्षियों एवं हमराह बल की मदद से जब्त की गई। रामप्रकाश कुशवाहा को धारा 91 जा.फौ. की नोटिस देकर उक्त बरामदशुदा मादक पदार्थ अफीम के पेड़ एवं गांजा के पेड़ लगाने के संबंध में वैधानिक कागजात चाहा गया। वह किसी तरह के दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। बरामद किया गया मादक पदार्थ 100 अफीम के हरे पौधों की तौल कराई गई। अफीम के पौधों का वजन 6.890 किग्रा कीमती करीबन 4500/- रुपये पाया गया। मादक पदार्थ 05 गांजा के हरे पौधों की तौल कराई गई। वजन 800 ग्राम कीमती करीबन 6000/- रुपये आंकी गई।  आरोपी रामप्रकाश कुशवाहा पिता स्व. बजरंगा प्रसाद कुशवाहा उम्र 50 वर्ष निवासी भाजीखेरा, ररिया टोला, थाना सिंहपुर, जिला सतना (म.प्र.) का यह कृत्य धारा 8, 18, 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। वापसी पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया । इस कार्रवाई में  उप निरी. शैलेन्द्र पटेल थाना प्रभारी सिंहपुर ,सउनि देवेन्द्र मिश्रा, सउनि सरोज रावत ,सउनि भैयालाल वर्मा, प्र.आर.राजेश दुबे ,आर. पुष्पेन्द्र सिंह ,म.आर. क्षमा ताम्रकार, सै. वीरेन्द्र त्रिपाठी की भूमिका सराहनीय रही।