संजय गांधी अस्पताल में सारे काम ठप, आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर गए

संजय गांधी अस्पताल में नई ठेका कंपनी एजाइल सिक्योरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड को आते ही झटका लग गया। रविवार को अस्पताल के सभी आउटसोर्स कर्मचारी 14 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। कंपनी ने आते ही भ्रम की स्थितियां खड़ी कर दी थी। यही वजह है कि कर्मचारी कंपनी से 14 मांगों पर जवाब मांगने पर अड़ गए हैं। सुबह से काम बंद है।

संजय गांधी अस्पताल में सारे काम ठप, आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर गए
हड़ताल पर गये आउटसोर्स कर्मचारी

रीवा। संजय गांधी अस्पताल से लेकर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तक में सुरक्षा से लेकर सफाई तक की व्यवस्था अभी तक यूडीएस संभाल रही थी। 30 सितंबर से यूडीएस की छुट्टी हो गई है। उसकी जगह पर एजाइल सिक्योरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड ने आमद दर्ज करा दी है। 1 अक्टूबर से नई कंपनी को ही कामकाज संभालना था। इसके पहले ही कंपनी को कर्मचारियों से जोरदार झटका लग गया है। कंपनी के अधिकारी पिछले कई दिनों से रीवा में डटे हुए हैं। वह पुराने कर्मचारियों से केवाईसी फॉर्म जमा कर रहे हैं। कई तरह के शपथ पत्र आदि मांग रहे हैं। वेतन को लेकर भी कई तरह की भ्रामक स्थितियां खड़ी हो गई हैं। अधिकारी कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि एक अक्टूबर से ही कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। 14 बिंदुओं पर कंपनी से जानकारी चाही है। रविवार की सुबह  6:00 बजे से ही अस्पताल में साफ सफाई का काम पूरी तरह से ठप है। सभी कर्मचारी अस्पताल परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

यह है 14 सूत्रीय मांग