अमित शाह 3 सितम्बर को आएंगे चित्रकूट, सभा में 1 लाख लोग पहुंचेंगे

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री लगातार दौरे पर दौरा कर रहे हैं। पूरा फोकस मप्र पर है। एक बार फिर अमित शाह 3 सितंबर को मप्र आ रहे हैं। इस मर्तबा 3 सितंबर को चित्रकूट में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चित्रकूट से ही 93 किमी लंबी जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें करीब 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को लेकर रीवा में भी तैयारी चल रही है।

अमित शाह 3 सितम्बर को आएंगे चित्रकूट, सभा में 1 लाख लोग पहुंचेंगे

रीवा। भारतीय जनता पार्टी जिला रीवा की आगामी दिनों में सम्पन्न होने वाली जनदर्शन यात्रा के संबध में जिला बैठक भाजपा कार्यालय अटल कुंज में संपन्न हुई। बैठक के विषय में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक पाण्डेय छोटू ने बताया की आगामी दिनो में पूरे प्रदेश में 3 से 21 सितंबर तक निकलने वाली जन आशिर्वाद यात्रा के संबध में रीवा जिले की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जन आशिर्वाद प्रदेश टोली के सदस्य मप्र पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष विनोद गोटिया एवं यात्रा के संभागीय संयोजक ,सतना सांसद गणेश सिंह उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने की । बैठक में विशेष रूप से मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ला,मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति, त्यौंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी,नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय, संभागीय टोली के सदस्य राजगोपाल मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र गुप्ता एवं यात्रा के जिला सह संयोजक सुनील सोहगौरा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रीवा जिले में जन आशिर्वाद यात्रा 04 सितंबर को रात में पहुंचेगी । जिसके बाद 05 सितंबर को ग्राम अटारिया विधानसभा सेमरिया से यात्रा का प्रारंभ होगा। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा का समापन 07 सितंबर को गुढ़ विधानसभा में स्थित टनल के पास होगा। यह यात्रा जिले की सभी आठों विधानसभा से होकर गुजरेगी। जन आशीर्वाद यात्रा के विषय में विस्तार से,सामाजिक एवं राजनैतिक लाभ के पहलुओं पर चर्चा करते हुए यात्रा के संयोजक सतना सांसद गणेश सिंह ने रूट व अन्य व्यवस्थाओं की चर्चा करते हुए कहा कि यात्रा का शुभारम्भ करने 3 सितम्बर को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह चित्रकूट आएंगे। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर निकलने वाली इस यात्रा की शुरूआत सतना जिले चित्रकूट विधानसभा के मझगवां (मिचकुरियन) से होगी। यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस दौरान एक सभा का भी आयोजन होगा जिसमें लगभग 1 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पिछले तीन महीने में देश का माहौल बदला है। डेढ़ माह से तो हालात यह है कि कांग्रेस को बोलने के लिए कुछ नही बचा है। प्रथम दिन होगी 93 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा होगी। यह बात मप. पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के लिए प्रदेश टोली के सदस्य विनोद गोटिया ने कही। बैठक में प्रमुख रूप से जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, यात्रा के प्रभारी, दिवस प्रभारी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेे।