अनंत अंबानी और राधिका वैवाहिक बंधन में बंधे, दुनियाभर के दिग्गज आशीर्वाद देने पहुंचे

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की शादी ने सिर्फ भारत ही नहीं विश्वभर का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चंेट ने सात फेरे लिए। वैवाहिक बंधन में बंध गए। उन्हें आशीर्वाद देने दुनियाभर से कई बड़े दिग्गज पहुंचे। फिल्म इंडस्ट्रीज के सितारों से आयोजन पटा रहा। बड़े बड़े नेता,अभिनेताओं ने सिरकत की। बालीवुड के कालाकारों ने बारात में डांस भी किया। स्टेज परफार्मेंस भी दिया।

अनंत अंबानी और राधिका वैवाहिक बंधन में बंधे, दुनियाभर के दिग्गज आशीर्वाद देने पहुंचे
File photo

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी पहुंची
मुंबई। एशिया के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ 7 जन्मों के बंधन में बंध गए। मुंबई के जियो वल्र्ड सेंटर में हुई ये शादी कई सालों तक याद रखी जाएगी। इस शादी में बाबा रामदेव, लालू प्रसाद यादव, ममता बनर्जी समेत 2 हजार से ज्यादा देश-विदेश की सेलिब्रिटीज और नेता पहुंचे थे। अनंत की बारात दोपहर 3 बजे जियो वल्र्ड सेंटर पहुंची। इसके बाद गेस्ट को साफा बंधाई की रस्म पूरी की गई फिर 8 बजे के करीब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की वरमाला की रश्म पूरी की गई। इसके बाद दोनों ने करीब साढ़े 9 बजे 7 फेरे लिए। इससे पहले सेंटर में अंदर बारातियों ने जमकर डांस किया। प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, रजनीकांत, रेसलर जॉन सीना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर ने खूब डांस किया। मां नीता अंबानी भी थिरकते नजर आईं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ हान जोंग-ही और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी मुंबई पहुंचे।
यह दिग्गज वैवाहिक आयोजन में शामिल हुए
गेस्ट लिस्ट में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल थे, जिनमें से कुछ गेस्ट शादी में शामिल नहीं हो पाए। अनंत अंबानी की बारात में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने अपने डांस से कहर ढाया। शादी का इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हे अनंत की बारात के साथ प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस को नाचते हुए देखा जा सकता है।