भाजपा को एक और झटका, प्रदेशकार्यसमिति सदस्य ने छोड़ दी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमित सदस्य ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा सौंपा दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर दर्द बयां किया है।

भाजपा को एक और झटका, प्रदेशकार्यसमिति सदस्य ने छोड़ दी पार्टी
इस्तीफा

रीवा। भाजपा को झटके पर झटका लग रहा है। ऐसा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद हो रहा है। उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद से कई प्रत्याशी आहत हैं। खुद का नंबर कटने से दुखी होकर पार्टी छोड़ रहे हैं। दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। इस मर्तबा एक और पदाधिकारी ने भाजपा को नमस्ते किया है। वह भी उम्मीदवार के चयन से नाखुश हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष शर्मा, डोली ने  प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को पत्र लिखकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने त्यागपत्र की वजह चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से तय किए गए प्रत्याशी को वजह बताई है। उन्होंने कहा कि दो बार जो प्रत्याशी चुनाव में हार चुका हो उसे फिर से उम्मीदवार बनाकर जनता के ऊपर थोप दिया गया है। चित्रकूट की जनता बेहद दुखी है। इसी से आहत होकर उन्होंने सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया।
पत्र में बयां किया दर्द
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा है कि वह भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं। उसके पहले चित्रकूट विधानसभा के सभी नागरिकों के सेवक हैं। 25 वर्ष इस क्षेत्र को दिए हैं। लोग आपेक्षा लगाए हुए हैं कि उनके लिए कुछ करूं। भाजपा सरकार ने बहुमूल्य समय वर्ष 2013 से 2023 का समय गवां दिया। चित्रकूट विधानसभा की जनता के लिए कुछ नहीं किया। आज जब वह अवसर आया तब जनता द्वारा दो बार नकारे हुए प्रत्याशी को फिर जनता के ऊपर थोपा गया। चित्रकूट की जनता बेहद दुखी है। 17 अगस्त 2023 को जारी सूची के बाद पिछले 1 महीने से जनता के बीच में था। हर चौक, चौराहों पर, गांव में बुजुर्गों एवं युवाओं के बीच उनकी आपेक्षाओं को सुनते हुए पाया कि मेरे अपनों के सपने अब दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जब आपके लोग ही साथ नहीं हैं तो फिर इस पद पर रहकर क्या करूंगा।