एक और बस हादसा: दर्शनार्थियों से भरी बस नदी में गिरी, एक की मौत 4 सीरियस

मऊगंज अंतर्गत तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस नदी में जा समाई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। चार सीरियस है। सभी को म ऊगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक और बस हादसा: दर्शनार्थियों से भरी बस नदी में गिरी, एक की मौत 4 सीरियस

विंध्य बुलेटिन डॉट कॉम, रीवा। सूत्रों की मानें तो सीधी के अमिलिया थाना अंतर्गत हिनौती पिपरोहर और कोल्हूडीह का बंसल परिवार देवतालाब शिव मंदिर दर्शन करने आया हुआ था। इसके लिए उन्होंने बस बुक की थी। दर्शन के बाद सभी लौट रहे थे। सुबह 8:00 बजे बस हिनौती अमिलिया से भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने बढ़ौरा लेकर गये थे। वहां पर पूजा अर्चना के बाद बस देवतालाब के लिए रवाना हुई। देवतालाब में भगवान भोलेनाथ के दर्शन पश्चात बस में सवार होकर सभी अपने घर जा रहे थे । जैसे ही मऊगंज थाना क्षेत्र के दामोदर गढ़ पहाड़ में बस पहुंची। वहीं बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया। यहां तक सब ठीक था लेकिन ड्राइवर ने सभी लोगों को पहाड़ के नीचे बुला लिया। पहाड़ उतरने के बाद ब्रेक फेल बस में सभी दर्शनार्थियों को वापस बैठा लिया। इसी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा। बस आगे जाकर नदी में जा गिरी। चीख पुकार मच गयी। घटना में एक महिला की मौत हो गई।आनन फानन में अन्य घायलों को मऊगंज अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रदीप पटेल अस्पताल पहुंच गये। सभी घायलों का त्वरित में उपचार कराने डॉक्टरों की टीम को तैयार किया। एसडीएम एपी द्विवेदी,एसडीओपी नवीन द्विवेदी भी अस्पताल पहुंचे हैं और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।