अमहिया कांग्रेस से जुड़ी एक और साख टूटी, जेपी नड्डा रीवा आए और कइयों को तोड़ कर चले गये

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिन रीवा में क्या रहे, कांग्रेस के कई विकेट गिराकर चले गए।अमहिया से जुड़ी एक साख भी तोड़ गए। कईयों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता की शपथ दिला गए।

अमहिया कांग्रेस से जुड़ी एक और साख टूटी, जेपी नड्डा रीवा आए और कइयों को तोड़ कर चले गये

रीवा । विधानसभा चुनाव 2023 ने अब जोर पकड़ लिया है। नेताओं का रीवा में रेला लगा हुआ है। राष्ट्रीय स्तर के नेता रीवा में सभाएं कर रहे हैं। पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रीवा आए थे। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी यहां पहुंचे। उन्होंने ताबड़तोड़ जनसभाएं की। त्योंथर, जवा और रीवा में जनसभा की। रीवा प्रवास के दौरान उन्होंने कांग्रेस को प्रभावित किया। कई सदस्य और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सदस्यता ग्रहण की। इसमें एक नाम जिला पंचायत सदस्य वार्ड  18 नंदिनी तिवारी का भी है। साथ में उनके पति हर्षवर्धन तिवारी ने भी सदस्यता ग्रहण कर ली। नंदिनी तिवारी और हर्षवर्धन तिवारी का नाम अमहिया से जोड़कर देखा जाता है। यह सिद्धार्थ तिवारी के करीबी बताए जाते हैं। अमहिया से जुड़े कांग्रेसी धीरे-धीरे सिद्धार्थ के साथ भाजपा में शामिल होने लगे हैं। अब तक कई कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। शनिवार को होटल सायाजी में रीवा से भाजपा विधायक और प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह और महाराजा पुष्पराज की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों जल उपभोक्ता संथा जरमोहरा के पूर्व अध्यक्ष एवं रीवा कांग्रेस के जिला महामंत्री राजेंद्र द्विवेदी तथा सेमरिया उपभोक्ता कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आशीष पांडे ने भी अपने सैकड़ों को समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली