अमहिया कांग्रेस के एक और करीबी नेता ने छोड़ा हाथ, भाजपा का थाम लिया साथ

रीवा कांग्रेस में नेताओं के टूटने का सिलसिला जारी है। अब एक और नेता ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। भोपाल पहुंच कर सीएम डॉ मोहन यादव के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जिस नेता ने भाजपा का दामन थाना है। उसे अमहिया का बहुत ही करीबी बताया जाता रहा है। उनकी पहचान स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के खास लोगों में रही है। अब एक एक कर अमहिया से जुड़े सभी नेता कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं।

अमहिया कांग्रेस के एक और करीबी नेता ने छोड़ा हाथ, भाजपा का थाम लिया साथ

रीवा। इस समय कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की दौड़ मची है। जिसे देखों वही भाजपा में भाग रहा है। अब इस भाग दौड़ में रीवा से एक और कांग्रेस नेता का नाम जुड़ गया है। कांग्रेस नेता रमाशंकर मिश्रा ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। वह भोपाल में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सूत्रों की मानें तो अमहिया से जुड़े सभी नेता एक एक कर भाजपा में शामिल हो रहे थे। उसी कड़ी में रमाशंकर ने भी यह कदम बढ़ा दिया है। अब पूरी अमहिया की भाजपा मय होने की राह पर आन खड़ी हो गई है। इससे जुड़े लोग भी भगवाधारी बन रहे हैं। रमाशंकर मिश्रा को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी का खास माना जाता है। वह लंबे समय से अमहिया घराने से जुड़े रहे। रमाशंकर मिश्रा विधानसभा उम्मीदवार भी रह चुके हैं। उन्होंने त्योंथर से चुनाव भी लड़ा था। इसके अलावा वह अनंतपुर सोसायटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रमाशंकर मिश्रा की बेटी पूर्णिमा तिवारी भी जिला पंचायत सदस्य हैं। वह कांग्रेस में है। अब सब की नजर उनकी बेटी के भाजपा में शामिल होने पर टिकी हुई हैं। हालाकि रमाशंकर कोई बड़ा चेहरा नहंी है। इनके शामिल होने से भाजपा को ज्यादा फायदा नहीं मिलने वाला है लेकिन जब भागमभाग का महौल बना हो तो ऐसे में उनका यह कदम कांग्रेस को कमजोर करने के लिए काफी है।