संजय गांधी अस्पताल में एक और मशीन होगी इंस्टाल, शासन से स्वीकृति का इंतजार

संजय गांधी अस्पताल के मरीजों को जल्द ही एक और सिटी स्केन मशीन की सुविधा मिलने वाली है। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी है। नई सिटी स्केन मशीन इंस्टाल होने के बाद मरीजों को महंगी जांच से राहत मिलेगी।

संजय गांधी अस्पताल में एक और मशीन होगी इंस्टाल, शासन से स्वीकृति का इंतजार
file photo

सीटी स्कैन मशीन की भेजा गया प्रस्ताव, मरीजों को मिलेगी सस्ती जांच का लाभ
रीवा। संजय गांधी अस्पताल में भर्ती मरीजों को सीटी स्कैन के लिए सुपर स्पेशलिटी या फिर रीवा डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल संजय गांधी अस्पताल के मरीजों के लिए दूर पड़ता है। यहां 24 घंटे सेवाएं भी नहीं मिल पाती हैं। वहीं आउटसोर्स में सेवाएं दे रही रीवा डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराना महंगा पड़ता है। यही वजह है कि संजय गांधी अस्पताल के मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए नई सिटी स्केन मशीन स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। इसकी स्वीकृति का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन की बैठक में भी रखा गया था। सामान्य प्रशासन की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। अब स्वीकृति के लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन प्रस्ताव तैयार कर रहा है। शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलते ही मशीन लगाने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
ईएनटी के भी दुख होंगे दूर
संजय गांधी अस्पताल के ईएनटी विभाग में भी इक्यूपमेंट की कमी है। यहां इलाज के दौरान आए दिन इक्यूपमेंट की कमी की बात सामने आती रहती है। सामान्य प्रशासन की बैठक में ईएनटी विभाग से भी करीब 60 लाख की मशीनों के क्रय किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। इस पर भी सहमति बनी है। शासन के पास इन मशीनों की खरीदी का भी प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद इक्यूपमेंट की खरीदी की जाएगी। ईएनटी विभाग के डॉक्टरों की परेशानियां दूर हो जाएंगी। मरीजों को भी राहत मिलेगी। उनका आपरेशन और इलाज आसान हो जाएगा।
तेजी से बढ़ रही हैं सुविधाएं
संजय गांधी अस्पताल में सुविधाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ ही जांच मशीनों की संख्या भी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में रीवा में ही सारी जांच और इलाज संभव होगा। वर्तमान समय में भले ही मरीजों को थोड़ी परेशानियंा उठानी पड़ रह हैं लेकिन जिस तेजी से काम चल रहा है। वह विंध्य के लिए सुखद ही होगा। मेडिकल हब के रूप में रीवा सामने आएगा।
----------------------
नई सीटी स्कैन संजय गांधी अस्पताल में स्थापित करने का प्रस्ताव है। शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सिटी स्केन मशीन स्थापित की जाएगी।
डॉ राहुल मिश्रा
अधीक्षक, संजय गांधी अस्पताल रीवा