महाशिव रात्रि में फिर रीवा में बनेगा एक और रिकार्ड, जानिए क्या होने वाला है खास

इस मर्तबा महाशिवरात्रि में रीवा में फिर कुछ खास करने की तैयारी है। पिछली मर्तबा सबसे बड़ा कड़ाहा में खिचड़ी बनाई गई थी। इस मर्तबा विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा तैयार किया जा रहा है। इस नगाड़ा को तैयार करने के लिए नागपुर से सामान मंगाया गया है। इस नगाड़ा को शिव बरात में भी शामिल किया जाएगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर रीवा में भव्य बारात निकाली जाएगी। पंचमठ में विधि विधान से शिव विवाह का आयोन किया जाएगा। सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देने के लिए देशभर से कलाकारों को बुलाया गया है।

महाशिव रात्रि में फिर रीवा में बनेगा एक और रिकार्ड, जानिए क्या होने वाला है खास

विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा हो रहा है तैयार, शिव बारात में किया जाएगा शामिल
विश्व रिकार्ड बनाने की चल रही है तैयारी, 8 मार्च को निकाली जाएगी विवाह
आयोजन के बाद आयोध्या में श्रीराम मंदिर की बनेगा शान
रीवा।  शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि 8 मार्च को भोलेनाथ की बरात बैजू धर्मशाला से प्रारंभ होकर खन्ना चौराहा, व्यंकट रोड़, स्टेच्यू चौराहा, सांई मंदिर, चक्रधर सिटी, रसिया मोहल्ला, शिल्पी प्लाजा बी-ब्लाक से होते हुए स्वागत भवन, प्रकाश चौराहा, स्टेच्यू चौराहा, सिन्धी चौराहा, फोर्ट रोड़ होते हुए एसके स्कूल के पास से मुड़कर श्रमकल्याण केन्द्र के पास स्थित पचमठा आश्रम पहुँचेगी। जहां शिव-पार्वती का विवाह विधि विधान के साथ सम्पन्न होगा। इस अवसर पर पचमठा आश्रम में दोपहर 01 बजे से सांयकाल 5.00 बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर इलाहाबाद के तरूण चौपड़ा ग्रुप द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। जिसमें भजन गायक कुमार बादल प्रयागराज, रोमा चक्रवर्ती लखनऊ, पारूल नन्दा बनारस द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जायेगी। इस दौरान पचमठा में विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया है। भंडारा दोपहर 1 बजे से देर शाम तक चलेगा। पत्रवार्ता के दौरान कलेश अग्रवाल, प्रतीक मिश्रा, अनिल केशरी, राजेन्द्र निगम, ओम प्रकाश मिश्रा, सुरेश विश्नोई, प्रतीक पाण्डेय, सुशील वर्मा, संजय श्रीवास्तव, सुमित गुप्ता, विनोद गुप्ता, अजय ताम्रकार, लवकुश गुप्ता, विनय ङ्क्षसह, मोहित अग्रवाल, वंशी साहू, कृष्ण मुरारी मिश्रा, निक्की मोदनवाल, पियूष मिश्रा, प्रिंस पुरवार, रमाकांत पुरवार, राजेश भल्ला, प्रदीप दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।
बारात व विवाह में ये रहेगा खास
शिव बारात व विवाह में सारेगामापा एवं इण्डियन आयडल के करीब 10 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा कानपुर के बैण्ड, रानी लक्ष्मीबाई की वीरगाथा, भगवान नरसिंह अवतार की झांकी, अर्द्धनारेश्वर भगवान की झांकी एवं राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी। भगवान भोलेनाथ की बरात में धर्म ध्वजा, शहनाई, नगडिय़ा, घोड़ा, बग्घी, बाबा महाकाल की पालकी, बाहुबली हनुमान जी की झांकी, झंकार धमाल, अमरनाथ गुफा की झांकी, रामेश्वरम पूजा की झांकी, अघोरी नृत्य, रावण हनुमान संवाद की झांकी, चलित आर्केष्ट्रा मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
6 मार्च को होगी आह्वान रैली
उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिवभक्त शामिल हो इस उद्देश्य से 6 मार्च को दोपहर 3 बजे बैजू धर्मशाला से शिव आव्हान बाइक रैली निकाली जायेगी। जो कि जयस्तम्भ चौक, कॉलेज चौराहा, सिरमौर चौराहा, नया बसस्टैण्ड समान तिराहा, से पी.टी.एस.चौराहा, धोबिया टंकी, अस्पताल चौराहा, प्रकाश चौराहा, स्टेच्यू चौराहा से फोर्ट रोड होते हुए पचमठा आश्रम पहुँचेगी। जहां पर आरती पूजन के साथ रैली का समापन होगा।
12 मार्च को नगाड़ा लेकर जाएंगे अयोध्या
शिव बारात में शामिल होने जा रहा विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा आयोजन के बाद आयोध्या की शान बनेगा। नगाड़ा को 12 मार्च को लेकर आयोजक अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे। 12 मार्च को सुबह 9 बजे बैजू धर्मशाला रीव से इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके बाद काफिला मनगवां, चाकघाट, प्रयागराज से होते हुए प्रतापगढ़, सुलतानपुर से अयोध्या पहुंचेगा। अयोध्या में भगवान राम के चरणों में विश्व के सबसे बड़े नगाड़े को समर्पित किया जाएगा।