मऊगंज जिला के गठन को मिली मंजूरी, कलेक्टर सहित इन पदों को भी मिली स्वीकृति

मऊगंज जिला गठन को मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में मऊगंज जिला के गठन सहित कई पदों को श्रृजन को मंजूरी मिली है। करीब 100 पद स्वीकृत हुए हैं। अब 15 अगस्त को ध्वजारोहण के साथ ही नया जिला आस्तित्व में आ जाएगा।

मऊगंज जिला के गठन को मिली मंजूरी, कलेक्टर सहित इन पदों को भी मिली स्वीकृति

रीवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डल की बैठक समत्व भवन में आयोजित की गई। बैठक में नवगठित मऊगंज जिले के गठन को मंजूरी दी गई। नवगठित जिले में मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसीलों को शामिल किया गया है। इसके बाद रीवा जिले में 9 तहसीलें शेष रहेंगी। बैठक में नवगठित मऊगंज जिले के लिए पदों को मंजूरी दे दी गई है। अब इन पदों पर जल्द ही पदस्थापना कर नए जिले की शुरुआत कर दी जाएगी। अभी मऊगंज में कलेक्टर और एसपी कौन होगा। किसे जिम्मेदारी मिलेगी। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इतना ही नहंी नए जिले में 15 अगस्त को ध्वजारोहण कौन करेगा, यह भी स्पष्ट नहीं है। अटकलों का दौर जारी है। बैठक में राजस्व अधिकारियों को छोड़ अन्य को प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा के आधार पर पदों को भरने की मंजूरी दी गई है।

नए जिले के लिए इस तरह से श्रृजित किए गए पद
पद                          स्वीकृत संख्या
कलेक्टर                       01
अपर कलेक्टर               01
संयुक्त/डिप्टी कलेक्टर      05
सहायक लेखा अधिकारी  05
अधीक्षक                      01
सहायक अधीक्षक           02
निज सहायक                01
स्टेनोग्राफर                  01
सहायक ग्रेड दो             13
सहायक ग्रेड तीन           25
स्टेनो टायपिस्ट            03
कम्प्यूटर ऑपरेटर        03
ऑडिटर                      01
वाहन चालक                06
जमादार                      01
भृत्य                          31
नए जिला में 5 थाना और 5 चौकियां खुलेंगी
नवीन जिले का क्षेत्रफल एक लाख 86 हजार 688 हेक्टेयर तथा जनसंख्या छ: लाख 16 हजार 653 है। मऊगंज, हनुमना तथा नईगढ़ी जनपद इस जिले में शामिल होंगे। नए जिले में 5 थाने व 5 चौकियां होंगी तथा 230 पुलिस बल स्थानांतरित होगा।  पुलिस लाइन के लिए 100 एकड़ जमीन चिन्हित की जाएगी।
कलेक्ट्रेट नए विधि महाविद्यालय में लगेगा
मऊगंज जिला में कलेक्ट्रेट के लिए स्वर्गीय केदारनाथ महाविद्यालय के नए विधि भवन को चुना गया है। यहीं पर कलेक्ट्रेट कार्यालय फिलहाल संचालित होगा। जब तक नया कलेक्ट्रेट भवन बन कर तैयार नहीं हो जाता। यहीं पर इसे संचालित किया जाएगा। कलेक्ट्रेट भवन के संचालन के पहले ही विधि कॉलेज की बिल्डिंग को दुरुस्त किया जा रहा है। यह भवन करीब 6.30 करोड़ की लागत से तैयार कराई गई है।