अरविंद केजरीवाल ने रीवा में फूंका चुनावी बिगुल, बोले सरकार बनी तो बिजली शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा फ्री देंगे

सोमवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रीवा पहुंचे । उन्होंने विंध्य के लोगों को 10 गारंटी देकर गए हैं। उन्होंने जनता से एक बार मौका मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी गारंटी पसंद नहीं आई तो फिर आप दोबारा वोट मत देना। एक बार वोट देकर मौका दें। उन्होंने जनता को फ्री बिजली का प्रलोभन दिया। कहा दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री कर दी है। मध्य प्रदेश में सरकार बनी तो यहां भी फ्री कर देंगे। इसके अलावा निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य की भी गारंटी दी। आदिवासियों को मालिकाना दिलाने की बात कही। वीर शहीदों को मुआवजे में एक करोड़ देने का मंच से वायदा किया।

अरविंद केजरीवाल ने रीवा में फूंका चुनावी बिगुल, बोले सरकार बनी तो बिजली शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा फ्री देंगे

रीवा। एसेफ मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2 महीने बाद चुनाव है।आपके घर सारी पार्टियां आएंगी। सारे नेता आएंगे। बड़ी-बड़ी बातें करेंगे। मीठी-मीठी बातें करेंगे। एक दूसरे को गालियां देंगे। वह इसको गाली देगा। वह उसको गाली देगा। हम छोटे लोग हैं। हम आम लोग हैं। हमको गाली गलौज करनी नहीं आती। हमको नेतागिरी करनी नहीं आती। हमको राजनीति करनी नहीं आती। आज जो बातें मैं आपसे करूंगा। सीधी सीधी आपके घर की बात करूंगा। आपके परिवार की बात करूंगा। आपके फायदे की बात करूंगा। आपके बच्चों की बात करूंगा। और यह जितनी बातें मैं कर रहा हूं। यह हवा में नहीं कर रहा। दिल्ली में यह सारी चीज लागू करके आए हैं। पंजाब में यह सारी बातें लागू करके आए हैं। एक कहावत है ना पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें। 

आपके दोस्त होंगे, आपके रिश्तेदार होंगे दिल्ली में, पंजाब में। फोन करके पूछ लेना। केजरीवाल आया था भगवंत मान आया था। यह बातें बोल रहे थे। दिल्ली में करी क्या पंजाब में करी क्या। अगर आपके दोस्त और रिश्तेदार दिल्ली और पंजाब वाले कहें कि केजरीवाल अच्छा काम कर रहा है। भगवंत मान अच्छा काम कर रहा है, तो ही वोट देना। वरना वोट मत देना। हम लोगों के के पहले दिल्ली में दो पार्टी थी। दोनों में अच्छी सेटिंग थी। एक बार तुम राज करो। एक बार हम राज करें। एक बार तुम लूटो। एक बार हम लूटेंगे। फिर जनता के बीच में एक नई पार्टी आ गई। आम आदमी पार्टी। लोगों ने देखा अन्ना आंदोलन हुआ। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन हुआ। जनता ने देखा यह लड़के ईमानदार लगते हैं। जो झाड़ू लगाते हैं। जिद्दी तो हैं पर देशभक्त लगते हैं, तो जनता ने हमको एक मौका दे दिया। 2015 में एक मौका दिया। 8 साल हो गए। तीन बार जनता ने चुनाव जिताया। एक बार 70 में से 67 सीट आम आदमी पार्टी को, तीन सीट बीजेपी को जीरो सीट कांग्रेस को। दूसरी बार 70 में से 62 सीट आम आदमी पार्टी को, 8 सीट बीजेपी को जीरो सीट कांग्रेस को। तो भाई साहब कुछ अच्छा ही कर रहे होंगे, जो जनता बार-बार इतना प्यार दे रही है। इतना विश्वास कर रही है। दिल्ली में जब हमारी सरकार बनी इतना काम किया तो बात फैलने लगी। फैलते फैलते पंजाब पहुंच गई। पंजाब और दिल्ली में लोगों का आपस में आना-जाना लगा रहता है। तो पंजाब के लोगों को पता चला, कि दिल्ली के लोग बड़े खुशहाल हो गए। दिल्ली में चारों तरफ खुशहाली है। लोग बड़े खुश हैं। महंगाई बहुत कम है।  पंजाब में एक बार इसका राज एक बार उसका राज था। जनता परेशान थी। मध्य प्रदेश में भी दो पार्टियां है। एक बार इसका राज एक बार उसका राज। एक बार इसका राज एक बार उसका राज। इस बार आप लोग दोनों पार्टियों को उखाड़ के फेंक दो। एक मौका दे दो आम आदमी पार्टी को। मैं आपको चैलेंज करता हूं। इन दोनों पार्टियों को भूल जाओगे। पहले पार्टी आती थीं कहती थी यह हमारा मेनिफेस्टो है। चुनावी घोषणा पत्र कोई नहीं पड़ता। चुनावी घोषणा पत्र जो पार्टी के नेता के स्टेज पर खड़े होकर लागू करते थे। वह भी नहीं पढ़ते थे। उसमें लिखा क्या है। आम आदमी पार्टी गारंटी देता है।  गारंटी का मतलब अगर माल पसंद नहीं आए तो वापस कर जाना। अगली बार वोट मत देना हम लोगों को। और आजकल इन्होंने भी गारंटी इस्तेमाल करना चालू कर दिया। मैं देख रहा हूं दूसरी पार्टी वाले भी कहते हैं गारंटी गारंटी गारंटी। वह नकली माल है। असली माल कौन सा है केजरीवाल की गारंटी असली गारंटी है। केजरीवाल की गारंटी बाकी सारी गारंटी झूठी है। बाकी सारी पार्टी की गारंटी झूठी है। केजरीवाल जो बोलता है, वह करके दिखाता है। केजरीवाल झूठ नहीं बोलता। हम लोग जो बोलते हैं पूरा करते हैं।

पहली गारंटी

सबसे पहली गारंटी बिजली आती है कि नहीं आती। पावर कट लगते हैं। लंबे-लंबे पावर कट लगते हैं। तो पहले गारंटी 1 साल के अंदर 24 घंटे बिजली का इंतजाम कर दूंगा। कोई पावर कट नहीं लगेगा। दिल्ली में जब हमारी सरकार बनी 2015 में सरकार बनी थी। उसके पहले 8 घंटे के पावर कट लगते थे। आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। जनरेटर बिकने बंद हो गये। इनवर्टर बिकने बंद हो गए। पंजाब में मान साहब की सरकार बने डेढ़ साल हुआ है। आज पंजाब में 24 घंटे बिजली आ रही है। बिजली की कोई कमी नहीं है। गांव गांव के अंदर 24 घंटे बिजली आ रही है। किसानों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। मध्य प्रदेश के अंदर सरकार बनेगी 1 साल के अंदर आपके लिए 24 घंटे बिजली का इंतजाम कर दूंगा। कोई कट नहीं लगेगी। पंजाब में 24 घंटे बिजली का इंतजाम कर दिए हैं। मध्य प्रदेश में भी कर देंगे। दूसरी बात बिजली महंगी है कि नहीं है। मेरे को भी लोग बता रहे थे इतने ज्यादा बिजली के बिल आते हैं। इतने ज्यादा बिजली के बिल आते हैं कि छोटा सा कमरा एक बल्ब एक पंखा एक टीवी किसी का ₹10000 का बिल किसी का ₹20000 का बिल जाता है।  दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है फ्री।  पंजाब में 24 घंटे बिजली आती है फ्री। किसी को फ्री बिजली चाहिए हाथ खड़े कर दो जरा। मध्य प्रदेश में भी 24 घंटे बिजली आएगी। फ्री बिजली आएगी। गारंटी देकर जा रहा हूं। 31 अक्टूबर तक के जितने पुराने बिजली के बिल है सब माफ कर दिए जाएंगे।

 दूसरी गारंटी

शिक्षा की गारंटी- आपके सबके बच्चे मेरे बच्चे। शिक्षा दूंगा। जितनी अच्छे स्कूलों में मैंने अपने बच्चों को पढ़ाया है। आपके बच्चों को भी ऐसे अच्छे स्कूल में पढ़ाऊंगा। यहां पर कितने लोग हैं। जिनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। हाथ खड़े करें। दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार कर दिए हैं। मैं चैलेंज करता हूं कोई भी आप में से दिल्ली आ जाए। दिल्ली के किसी सरकारी स्कूल में चला जाए। भाई साहब मध्य प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों से शानदार दिल्ली के सरकारी स्कूल कर दिए।  सारे सरकारी स्कूल शानदार बना देंगे। सारे सरकारी स्कूल अच्छे बना देंगे। और मैं चैलेंज करके जा रहा हूं 5 साल के अंदर मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल ऐसे बना देंगे कि लोग अपने बच्चों को प्राइवेट से निकाल निकाल कर सरकारी स्कूल में भर्ती करना शुरू कर देंगे। और पूरी शिक्षा माफ होगी। सब कुछ माफ होगा। शिक्षा फ्री होगी। दूसरा बहुत सारे कच्चे टीचर है। वह बेचारे धरना प्रदर्शन करते रहते हैं। जैसा मान साहब ने बताया पंजाब में अभी 12.50 हजार कच्चे टीचर पक्के किए हैं .। जितने कच्चे टीचर है मध्य प्रदेश में। सारे टीचरों को सम्मान दिया जाएगा। सारे टीचरों को पक्का किया जाए। तीसरा प्राइवेट स्कूलों में लूट मचा रखी है। जब मर्जी फीस बढ़ा देते हैं। दिल्ली में भी ऐसे करते थे। पंजाब में भी ऐसे करते थे। पिछले 8 साल से दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने दी। प्राइवेट स्कूलों का कंट्रोल करके रखा हुआ है। मध्य प्रदेश के भी प्राइवेट स्कूलों को कंट्रोल करेंगे।

तीसरी गारंटी

इलाज के कारण, स्वास्थ्य के कारण अपने घर में कोई बीमार हो जाए कोई सरकारी अस्पताल में नहीं लेकर जाता। प्राइवेट में लेकर जाते हैं और प्राइवेट वालों ने लूट मचा रखी है। दिल्ली में भी पहले यही हाल था।  घर में कोई बीमार होगा। आपका बच्चा आपकी मां आपके पिताजी आपका भाई आपकी बहन हर एक का इलाज करने की, पूरा इलाज करने की फ्री में इलाज करने की गारंटी हम लेंगे। दिल्ली में बहुत सारे मोहल्ला क्लीनिक बने हैं। लोगों के बहुत सारा इलाज मुफ्त है। डॉक्टर मुफ्त, इलाज मुफ्त, दवाइयां मुफ्त टेस्ट मुफ्त। जितने सरकारी अस्पताल थे दिल्ली में। सारे सरकारी अस्पतालों को एयर कंडीशनर कर दिया। शानदार बना दिया सरकारी अस्पतालों को। प्राइवेट से भी अच्छा कर दिया। आपके लिए शानदार सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे। आपके घर में भगवान ना करे कोई बीमार हो लेकिन अगर कोई बीमार होता है, तो आप चिंता मत करना। उसका सारा इलाज का खर्च दवाई टेस्ट ऑपरेशन सब तरह का खर्चा जो है वह सरकार देगी। आपको किसी तरह का कोई खर्चा देने की जरूरत नहीं है।

चौथी गारंटी

इतना पैसा कहां से आएगा आप पूछोगे केजरीवाल तो कुछ भी बोलता दवाई भी मुफ्त अस्पताल भी बनाएंगे। भाई साहब पैसे की कमी नहीं है। इन लोगों ने लूट मचा रखी है। दिल्ली में हमने भ्रष्टाचार बंद किया। भ्रष्टाचार खत्म किया। इतना पैसा बचने लग गया। वह आपके ऊपर खर्च किया जाएगा। ईमानदार पार्टी हमारी ईमानदार लोग हैं हम देशभक्त लोग हैं और दूसरी चीज आप अपना काम करने जाते हो नहीं जाते सरकारी दफ्तर में पैसे मांगते नहीं मांगते रिश्वत मांगते नहीं मांगते राशन कार्ड बनवाना और जाति प्रमाण पत्र बनवाना और जमीन के कागज बनवाने हो। दिल्ली में हमने एक व्यवस्था कर दी। हमने फोन नंबर जारी कर दिया 1076। आप उस नंबर पर फोन करो। वहां से आवाज आती है। आपको दिल्ली सरकार से क्या काम करवाना है। आप बताओ आपको क्या काम है। उधर से आवाज आती है हम आपके घर कितने बजे आए। आपका काम करने के लिए। आपको सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। सरकार आपके घर आकर आपका काम करके जाती है। आपको दलालों को रिश्वत देने की जरूरत नहीं है। दलालों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। मध्य प्रदेश में भी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे।

पांचवी गारंटी 

हमारी सरकार आएगी तो रोजगार देंगे । मान साहब ने पूछा कौन-कौन बेरोजगार है सबके हाथ खड़े हो गए दोस्तों हमारे इतने बच्चे इतने युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। मप्र सरकार को  कोई परवाह नहीं है। इनको रोजगार देने के लिए दोस्तों दिल्ली में मैं 12 लाख बच्चों के लिए रोजगार का इंतजाम किया।  भगवंत मान ने 36000 बच्चों को सरकारी नौकरी दे दिया। कोई रिश्वत नहीं कोई सिफारिश नहीं। सोशल मीडिया पर देखो पंजाब के गांव गांव के अंदर लोग ढोलक बजा रहे हैं। खुश हो रहे हैं। क्यों उनके गांव में बिना सिफारिश के किसी को नौकरी मिल गई। उनके गांव में बिना रिश्वत के किसी को नौकरी मिल गई।। क्या मिलती है बिना रिश्वत की नौकरी? अब मिलेगी। अब मिलेगी बिना सिफारिश के, बिना रिश्वत के, आपके बच्चों को सरकारी नौकरी मिलेगी। और जब तक रोजगार का इंतजाम नहीं होता। हर बेरोजगार को 3 हजार रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

6ठवीं गारंटी

 दिल्ली के 75000 बुजुर्गों को मैं अभी तक तीर्थ यात्रा करा चुका हूं। एसी  ट्रेन से जाते हैं। एसी होटल में रूकवाते हैं। आना-जाना खाना पीना सब फ्री। मध्य प्रदेश के बुजुर्गों को भी उनकी मनमर्जी से तीर्थ यात्रा करवाएंगे। जहां वह कहेंगे वहां घुमाएंगे। पुण्य मिलता है अगर बुजुर्ग खुश होंगे तो मध्य प्रदेश तरक्की करेगा। मध्य प्रदेश विकास करेगा।

सातवीं गारंटी

दिल्ली में और पंजाब में अगर दिल्ली पुलिस का कोई कर्मचारी काम करते हुए शहीद होता है। पंजाब पुलिस का कोई कर्मचारी काम करते हुए शहीद होता है। अपनी जिंदगी देता है या दिल्ली या पंजाब का रहने वाला कोई भी व्यक्ति सैनिक बॉर्डर पर शहीद होता है तो उसके परिवार को एक करोड रुपए के सम्मान राशि दी जाती है। हमारी सरकार बनी तो लागू करेंगे। पहले सरकार सैनिक के विधवा को एक सिलाई मशीन दिया करती थी। यह तो एक तरह से मजाक उड़ाने वाली बात है। हमने पॉलिसी बादली। अब मैं खुद जाकर मुख्यमंत्री जो भी सैनिक शहीद होता है। मैं उनके घर जाता हूं। मान साहब उनके घर जाते हैं और अपने हाथ से उनको एक करोड रुपए का चेक देकर आते हैं।मध्य प्रदेश में होना चाहिए। यहां भी लागू करेंगे।

आठवीं गारंटी

जितने कच्चे कर्मचारी हैं।  मैंने सुना मध्य प्रदेश में बेचारे जगह जगह धरने प्रदर्शन करते रहते हैं। सारे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे। पंजाब में 28000 कच्चे कर्मचारियों को अभी तक पक्का कर चुके हम लोग। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे और यह ठेका प्रथा बंद की जाएगी।

नवमीं गारंटी

मेरे जितने आदिवासी भाई हैं। उनके साथ अन्याय हुआ है। आज 75 साल हो गए। आजादी के 75 साल में सबको कुछ न कुछ मिल गया। आदिवासी पिछड़े रह गए। आदिवासियों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। क्यों? जितने आदिवासी इलाके हैं। सभी में कहीं पर लोहा मिलता है। कहीं पर खनिज पदार्थ। इनकी जमीन पर नेताओं की गंदी नजर रहती है। कैसे इनकी जमीन कैसे छीन लें यह सोचते रहते हैं।  पेसा कानून कहता है कि उसके ऊपर आदिवासियों का अधिकार है। जल जंगल जमीन के अंदर का पदार्थ जो आदिवासी इलाके के अंदर है। उसकी ओनरशिप उसका मालिकाना हक आदिवासियों का है। पेसा कानून लागू किया जाएगा। आज तक कितने साल हो गए किसी सरकार ने पेसा कानून लागू नहीं किया। क्योंकि उनकी नियत खराब थी। पेसा कानून लागू किया जाएगा और ग्राम सभाओं को सारे अधिकार दिए जाएंगे।

और दसवीं गारंटी

मेरे बहुत सारे किसान भाई आए हैं। आज अगर आपकी फसल बर्बाद होती है तो सबसे ज्यादा मुआवजा दिल्ली और पंजाब की सरकारी देती है। आपकी फसल अगर बर्बाद होगी। आपको उचित मुआवजा ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा और आपको आपकी फसलों के पूरे दम दिलवाए जाएंगे। आज एक किसान को बेचारे को अपनी मेहनत का पूरा हक नहीं मिलता। आपको आपकी फसल के पूरे दाम दिलवाए जाएंगे।