एशिया के सबसे लंबा शख्स पहुंचा रीवा, लोग देखकर रह गए दंग, जानिए कितनी हैं लंबाई

सोमवार को एशिया के सबसे ऊंचा व्यक्ति रीवा पहुंचा। इनकी हाइट देखकर हर कोई हैरान था। लोगों ने उनके साथ अपनी ऊंचाई नापने की भी कोशिश की। कोई कमर तक पहुंचा तो कोई जांच तक ही था। रीवा पहुंचे एशिया के सबसे लंबे शख्स ने किला पहुंच कर भगवान महामृत्युंज के दर्शन भी किए।

एशिया के सबसे लंबा शख्स पहुंचा रीवा, लोग देखकर रह गए दंग, जानिए कितनी हैं लंबाई

सतना से प्रतापगढ़ लौटते समय रीवा में महामृत्युंज भगवान के दर्शन करने किला पहुंचे
रीवा। रीवा पहुंचे सबसे लंबे शख्स का नाम धर्मेंद्र प्रताप सिंह हैं। यूपी प्रतापगढ़ के रहने वाले धर्मेंद्र प्रताप सिंह की ऊंचाई कभी समस्या थी। अब वही उनकी पहचान बन गई। धर्मेंद्र प्रताप सिंह अपनी हाइट को लेकर ही देश और दुनिया में जाने जाते हैं। इनकी ऊंचाई करीब 8 फीट 1 इंच हैं। धर्मेंद्र सिंह पिछले पांच दिनों से सतना में थे। उनके कमर की नश दबी हुई थी। इसके कारण उन्हें परेशानी होती थी। इसी का इलाज कराने धर्मेंद्र प्रताप सिंह आयुर्वेद संस्थान सतना गए थे। सतना से लौटते समय वह रीवा में रुके और रॉयल राजपूत संगठन के पदाधिकारियोंं के साथ किला में महामृत्युंजय भोलेनाथ का दर्शन करने पहुंचे। भगवान दर्शन करने के बाद रीवा किला भी देखा। इस दौरान उन्हें देखने वालों की भी भीड़ भी नजर आई। सभी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की हाइट देखकर हैरान रह गए।
लंबाई के कारण रिश्ते ही नहीं आते थे
धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने चर्चा के दौरान बताया कि उनकी हाइट इतनी अधिक थी कि रिश्ते ही नहीं आते थे। शादी में हाइट बाधा बनी। इसके बाद वैवाहित जीवन से ही दूरियां बना ली और समाज सेवा में ही खुद को लगा लिए। उन्होंने कहा कि परिवार में और किसी की इतनी अधिक हाइट नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके घर में सभी सदस्य सरकारी नौकरी में हैं। परिवार में दो भाई और एक बहन है। सभी की शादी हो गई है। सभी अपने जीवन में खुश हैं। किसी और को परिवार में हाइट की समस्या नहीं हुई। उन्होंने बताया कि समाज की सेवा के लिए संस्था भी चलाते हैं। उनकी संस्था का नाम जय हिंद अभियान हैं। इस संस्था से अभिनेता मुकेश खन्ना भी जुड़े हैं। उनका भी मार्गदर्शन मिलता है।