कामधेनू स्वीट्स रेस्टारेंट में सहायक कलेक्टर की रेड, पकड़ी गई चोरी

सहायक कलेक्टर ने रीवा के एक बड़े रेस्टोरेंट कामधेनू स्वीट्टस एवं रेस्टारेंट प्रतिष्ठान पर दबिश दी। दबिश में यहां अवैध रूप से गैस सिलेंडर का उपयोग होना पाया गया। संचालक के पास कनेक्शन के रिकार्ड तक नहंी थे। नोटिस जारी कर दस्तावेज तलब किए गए हैं।

कामधेनू स्वीट्स रेस्टारेंट में सहायक कलेक्टर की रेड, पकड़ी गई चोरी

रीवा। घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग हो रहा है। एजेंसियों की मिली भगत से घरेलू सिलेंडर दुकानों में खपाए जा रहे हैं। इनका व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। एजेंसियों से सीधे होटलों, दुकानों में इनकी सप्लाई होती है। वहीं लोगों को महंगे दाम पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। चाय की दुकान से लेकर बड़े बड़े होटलों में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग हो रहा है। यहां सीधे बिना दस्तावेज के ही सप्लाई की जाती है। यह सारा अवैध काम एजेसियों की सांठगांठ से चल रहा है। यह चोरी बुधवार को सहायक कलेक्टर के निरीक्षण में पकड़ी गई। होटल संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
कामधेनू रेंस्टारेंट बिना कनेक्शन कर रहा था उपयोग
 सहायक कलेक्टर सोनाली देव ने खाद्य विभाग और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ कामधेनु स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में व्यावसायिक सिलेण्डर का उपयोग पाया गया लेकिन दुकान के संचालक गैस कनेक्शन के अभिलेख तथा गैस सिलेण्डर रिफिल कराने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसे गैस सिलेण्डर की अवैध रिफिलिंग का प्रकरण मानते हुए सहायक कलेक्टर ने प्रतिष्ठान संचालक तथा गैस एजेंसी को नोटिस जारी किया है। उन्हें व्यावसायिक गैस सिलेण्डर के कनेक्शन के अभिलेख एवं सिलेण्डर रिफिलिंग के प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।