चुनाव में सबसे खर्चीले निकले अवनीश, राजेन्द्र शर्मा सबसे पीछे जानिए किसने कितनी खर्च की राशि

विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों ने खर्चों का हिसाब दिया है। इस हिसाब किताब में सबसे खर्चीले सिरमौर से राष्ट्रवादी भारत पार्टी के अवनीश शुक्ला ही निकले। इन्हें सबसे अधिक 23 लाख रुपए खर्च कर दिया है। वहीं सबसे मालदार कांग्रेस के रीवा प्रत्याशी राजेन्द्र शर्मा खर्च के मामले में सबसे पीछे हैं। सिर्फ 8 लाख 67 हजार रुपए ही खर्च किए हैं।

चुनाव में सबसे खर्चीले निकले अवनीश, राजेन्द्र शर्मा सबसे पीछे जानिए किसने कितनी खर्च की राशि
file photo

रीवा। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्चों के लिए सीमाएं तय है। तय सीमा से अधिक राशि प्रत्याशी खर्च नहीं कर सकते। इतना ही नहीं जितनी भी राशि खर्च करेंगे। उसका उन्हें हिसाब देना होगा। विधानसभा निर्वाचन के सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्रों में निर्वाचन व्यय का पूरा लेखा प्रस्तुत करना अनिवार्य है। नामांकन दाखिल होने के बाद से निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक उम्मीदवार को तीन बार निर्वाचन व्यय का लेखा प्रस्तुत करना आवश्यक है। इसी प्रकार निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के 30 दिन की अवधि में व्यय का संपूर्ण लेखा भी प्रस्तुत किया जाना जरूरी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन राशि के खर्च का हिसाब किताब देखने के लिए व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ बनाया है। उम्मीदवारों ने इनके सामने व्यय की गई राशि का हिसाब किताब प्रस्तुत किया है। व्यय अनुवीक्षण प्रकोठ के द्वितीय व्यय परीक्षण के उपरांत अभ्यर्थियों के द्वारा खर्च की गयी राशि का विवरण जारी किया गया है।
किस उम्मीदवार ने कितनी खर्च की राशि
विस          उम्मीदवार           पार्टी                      व्यय राशि
सिरमौर     अवनीश शुक्ला     राष्ट्रवादी भारत पार्टी   23.98 लाख
सेमरिया    अभय मिश्रा          कांग्रेस                    14.10 लाख
त्योंथर      रमाशंकर सिंह       कांग्रेस                   13.63 लाख
मऊगंज    सुखेन्द्र सिंह बन्ना  कांग्रेस                    10.70 लाख
देवतालाब  गिरीश गौतम       भाजपा                    10.77 लाख
मनगवां    बबिता साकेत       कांग्रेस                      17.21 लाख
रीवा         राजेन्द्र शर्मा        कांग्रेस                      8. 67 लाख
गुढ़          प्रखर प्रताप सिंह   आप                        13.70 लाख