35 बागियों को भाजपा ने निकाला, विंध्य के इन नेताओं पर गिरी गाज

कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी बागियों पर एक्शन लिया है। मप्र के 35 बागियों पर कार्रवाई की है। सभी को 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें विंध्य के बागी नेता भी शामिल हैं। सतना, सीधी सिंगरौली के कई नेता इसमें शामिल हैं।

35 बागियों को भाजपा ने  निकाला, विंध्य के इन नेताओं पर गिरी गाज
file photo

भोपाल। एक दिन पहले कांग्रेस ने 39 बागियों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की कार्रवाई की थी। यह सभी नेता पार्टी से बगावत कर उन्हीें के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान पर उतर गए हैं। इसी तरह अब भाजपा ने भी ऐसे ही बागियों पर एक्शन लिया है। पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले 25 बागियों को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया है। निष्कासन की कार्रवाई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने की है।


इन्हें किया गया निष्कासित
विधानसभा    नाम   
श्योपुर        बिहारी सिंह सोलंकी
मुरैना        रुस्तम सिंह
मुरैना         राकेश सिंह गुर्जर
अटेर        मुन्ना सिंह भदौरिया
लहार         रसाल ङ्क्षसह
चाचौड़ा        श्रीमती ममता मीणा
टीकमगढ़        केके श्रीवास्तव
राजनगर        घासीराम पटेल
मलहरा        करन     लोधी
निवाड़ी        नंदराम कुशवाह
दमोह        शिवचरण पटेल
गुनौर        अनीता बागरी
चित्रकूट        सुभाष शर्मा डाली
सतना        रत्नाकर चतुर्वेदी
रैगांव         रानी बागरी
सीधी        केदारनाथ शुक्ला
सिंगरौली        चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा
जयसिंह नगर    श्रीमती फूलवती
अनूपपुर        छोटे सिंह
मुड़वारा        ज्योति दीक्षित
बड़वारा        गीता ङ्क्षसह
मुड़वारा        संतोष शुक्ला
ासौसर        प्रदीप ठाकरे
होशंगाबाद    भगवती चौरे
हरदा        सुरेन्द्र जैन
नेपानगर        रतिलाल चिल्हात्रे
बुरहानपुर        हर्षवर्धन सिंह चौहान
अलीराजपुर    सुरेन्द्र ठकराल
जोबट        माधव ङ्क्षसह डाबर
देपालपुर        राजेन्द्र चौधरी
सुसनेर        संतोष जोशी
महीदपुर        प्रताप आर्य
बडऩगर        कुलदीप बना
जावद        सुराना बाई