भाजपा विधायक का दुख नहीं हो रहा दूर, अब देहदान का लिए संकल्प, डीन को सौंपा शपथ पत्र

भाजपा सरकार में ही भाजपा विधायक का दर्द कम नहीं हो रहा है। मऊगंज विधायक पुलिस और नशा कारोबारियों से सीधे लड़ाई लड़ रहे हैं। मऊगंज विधायक को सरकार का साथ नहीं मिल रहा है। इसी बात से उनका दुख बढ़ता जा रहा है। सब कुछ छोडऩे के बाद अब मऊगंज विधायक ने देहदान का भी संकल्प ले लिया है। मेडिकल कॉलेज पहुंच कर देहदान का शपथ पत्र डीन को सौंपा है।

मऊगंज विधायक ने फिर मचाया हंगामा, देहदान का लिया संकल्प
रीवा। मंगलवार को मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल बाइक से श्याम शाह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने डीन से मुलाकात की और देहदान करने का संकल्प लिया। शपथ पत्र भी डीन को सौंप दिया है।
ज्ञात हो कि कुछ दिनों से मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल सुर्खियों में है। एडिशन एसपी के कार्यालय में पहुंच कर विधायक उनके सामने दंडवत हो गए थे। इसके बाद से ही वह सुर्खियों में आए हैं। प्रदेश ही नहीं देशभर में प्रदीप पटेल चर्चाओं में आ गए हैं। मऊगंज विधायक ने नशा कारोबारियों और पुलिस के गठजोड़ को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं जब पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया तो उन्होंने सरकार से मिलने वाली सारी सुविधाओं से भी तौबा कर ली है। गाड़ी और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को भी लौटा दिया है। अब सामान्य व्यक्ति की तरह की बस से आना जाना कर रहे हैं। मऊगंज विधायक ने पुलिस ने रैकी कराने और शराब कारोबारियों के हमले के आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों के बीच मंगलवार को मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल श्याम शाह मेडिकल कॉलेज पहुंच कर सब को चौंका दिया। इतना ही नहीं उन्होंने देहदान का संकल्प भी ले लिया। उन्होंने देहदान करने का शपथ पत्र भी डीन डॉ सुनील अग्रवाल को सौंपा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता जी ने भी देहदान किया था। अब उन्हीं के रास्ते पर वह भी चल रहे हैं। अचानक से विधायक के देहदान के संकल्प को लेकर अब कई तरह की अटकलें भी लगाई जानी शुरू हो गई हैं।