भाजपा मंडल अध्यक्ष की नाबालिग पर बिगड़ी नीयत, छेडख़ानी पर मामला दर्ज, गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष की नीयत नाबालिग पर बिगड़ गई। नाबालिग को पहले गाड़ी में लिफ्ट दी। फिर उसके साथ छेडख़ानी कर दी। नाबालिग ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन थाना पहुंच कर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष की नाबालिग पर बिगड़ी नीयत, छेडख़ानी पर मामला दर्ज, गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

सतना। टीआई सिविल लाइन योगेन्द्र singh परिहार के अनुसार रामपुर चौरासी निवासी कल्याण ङ्क्षसह के खिलाफ धारा 354, 354 क(1)(आई) आईपीसी और पाक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी कल्याण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कल्याण ङ्क्षसह भाजपा सोहावल मंडल के अध्यक्ष हैं। परिजन छात्रा को लेकर कहीं छोडऩे जा रहे थे। तभी कल्याण सिंह रास्ते में मिल गए। वह बोलेरो में सवार थे। उन्होंने परिजनों से कहा कि वह भी उसी रास्ते जा रहे हैं। छात्रा को वह छोड़ देंगे। यह कहते हुए उन्होंने नाबालिग को गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद रास्ते में नाबालिग के साथ कल्याण सिंह ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। किसी तरह नाबालिग छात्रा कॉलेज पहुंची। इसके बाद कॉलेज से ही परिजनों को कल्याण ङ्क्षसह की हरकतों की जानकारी दी। परिजन यह सुनते ही छात्रों के साथ सीधे सिविल लाइन थाना पहुंच गए। उन्होंने कल्याण ङ्क्षसह के खिलाफ सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर लिया।  मामला दर्ज करते ही पुलिस ने बिना देर किए एक्शन भी ले ली। आरोपी कल्याण सिंह को पुलिस पकड़ भी लाई। गिरफ्तार करने के बाद उसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।


भाजपा ने किया पार्टी से निष्कासित
रैगांव विधानसभा क्षेत्र के सोहावल मंडल के अध्यक्ष कल्याण ङ्क्षसह के कृत्य की जानकारी लगते ही भारतीय जनता पार्टी ने भी एक्शन ले लिया। जिला अध्यक्ष सतना सतीश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कल्याण ङ्क्षसह मंडल अध्यक्ष को उनके दायित्वों के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है।