भाजपा युवा मोर्चा ने एक दलित युवक को मारी गोली, गिरफ्तार

भारतीय जनता युवा पार्टी के युवा मोर्चा नेता ने एक युवक को मोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने भाजपा नेता के खिलापु हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। भाजपा नेता के पास से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

दो किमी चलने के बाद बाइक से गिरा युवक, तोड़ा दम
सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता ने एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घायल अवस्था में 2 किलोमीटर तक चलने एवं बाइक से गिरने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 20 जून को ही 32 बोर की पिस्टल खरीदी थी। आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है और पंचायत राज्य मंत्री राधा सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह का करीबी का बताया गया है। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय लाले बसोर बाइक से ससुराल जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में बकरे से टक्कर हो गई। इसके बाद युवक ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद भाजपा नेता अभिषेक पांडेय ने जंगल के पास युवक के पेट में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दूरदूरा गांव निवासी लाले बसोर सुबह घर से ससुराल मऊगढ़ी जाने के लिए बाइक से निकला था। युवक के मऊगढ़ी पहुंचने के पहले तेंदहा गांव के जंगल क्षेत्र के पास गोली मार कर आरोपी फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची चितरंगी थाना पुलिस ने पंचनामा तैयार कर युवक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।