भाजपा ने चुनाव प्रबंधन और घोषणा पत्र समिति की घोषणा, रीवा के इस नेता को मिली बढ़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रबंधन समिति और घोषणा पत्र समित की घोषणा कर दी है। इसमें रीवा के विधायक राजेन्द्र शुक्ल को भी जगह मिली है। उन्हें चुनाव घोषणा पत्र समिति में सदस्य के रूप में जगह दी गई है।

भाजपा ने चुनाव प्रबंधन और घोषणा पत्र समिति की घोषणा, रीवा के इस नेता को मिली बढ़ी जिम्मेदारी

रीवा। ज्ञात हो कि इस साल मप्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मप्र पहुंचे हैं। लगातार समीक्षाओं का दौर जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी ने चुनाव प्रबंधन समिति और घोषणा पत्र समिति की भी घोषणा कर दी है।

चुनाव प्रबंधन समिति में नरेन्द्र सिंह तोमर को संयोजक, विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, शिवराज सिंह चौहान सीएम, कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महासचिव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, नरोत्तम मिश्रा, राकेश ङ्क्षसह, लाल सिंह आर्य, अजय विश्नोई, गजेन्द्र पटेल, रामपाल सिंह, प्रदीप लारिया, भूपेन्द्र सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद ङ्क्षसह, गणेश ङ्क्षसह, नारायण सिंह कुशवाह, उमाशंकर गुप्ता, हेमंत खंडेलवाल को शामिल कियागयाहै। आमंत्रित सदस्यों में शिव प्रकाश, भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैष्णव, मुरलीधर राव, हितानंद को शामिल किया गया है। इसी तरह घोषणा पत्र समिति में जयंत मलैया प्रमुख, प्रभात झा सह प्रमुख, राजेन्द्र शुक्ला सदस्य, अजय विश्नोई, ओम प्रकाश सकलेचा, लाल सिंह आर्य, लता वानखेड़े, ओमप्रकाश धुर्वे, सुमेर सिंह सोलंकी, डीडी उइके, राज्यवर्धन सिंह, अजय प्रताप सिंह, कवीन्द्र कियावत, दीपक विजयवर्गीय, एसएनएस चौहान, अतुल सेठ, मनोज पाल यादव, पुष्यमित्र भार्गव, डॉ विनोद मिश्रा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने लिस्ट जारी की है।