भाजपा नहीं कर पाई 400 पार, अब एनडीए बनाएगी सरकार, इंडिया ने उतारा पारा 232 तक पहुंची

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाई। भाजपा 240 सीट पर सिमट कर रह गई। वहीं एनडीए 294 सीटें ही ला पाईं। वहीं जहां इंडिया को हल्के में ले रहे थे। उसने भाजपा के दांत खट्टे कर दिए। 232 सीटों पर कब्जा कर लिया। इस चुनाव में सबसे अधिक भाजपा को उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में नुकसान हुआ है।

भाजपा नहीं कर पाई 400 पार, अब एनडीए बनाएगी सरकार, इंडिया ने उतारा पारा 232 तक पहुंची

कई राज्यों में खाता नहीं खोल पाई भाजपा
बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है भाजपा
नई दिल्ली। एनडीए के तीसरी बार सरकार बनने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने स्पीच की शुरुआत भारत माता की जय और जय जगन्नाथ से की। उन्होंने कहा- इस आशीर्वाद के लिए मैं समस्त देशवासियों का ऋणी हूं। आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा- देशवासियों ने भाजपा पर एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ, सबका विकास मंत्र की जीत है। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार का भी नाम लिया।
ओडिशा में सरकार बनाने जा रही भाजपा

राज्यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए, वहां पर एनडीए को भव्य विजय मिली। अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश सिक्किम या ओडिशा हो। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। शायद उन्हें जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया होगा। भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है।
आंध्र में एनडीए का शानदार प्रदर्शन

यह पहली बार होगा, जब जगन्नाथ की धरती पर बीजेपी का सीएम होगा। आंध्र में चंद्रबाबू के नेतृत्व और बिहार में नीतीश बाबू के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया है। तेलंगाना में हमारी संख्या दो गुना हो गई है। मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल ऐसे कई राज्य में हमारी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। बीजेपी ने केरल में भी सीट जीती है।
7 राज्यों और 4 केन्द्रशासित प्रदेश में नहीं खोल पाए खाता
बीजेपी इस बार महज 240 पर सिमटती नजर आ रही है। देश के 7 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेश में पार्टी पूरी तरह से साफ हो गई है। इस बार भाजपा को 36.61 फीसदी वोट मिले हैं। कांग्रेस ने इस साल 21.26 फीसदी वोट हासिल किए हैं।  पंजाब में पिछले चुनाव में भाजपा के दो सांसद थे। इस बार बीजेपी पंजाब में एक भी सीट जीतने में नाकामयाब रही है। पंजाब में बीजेपी का शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन नहीं हो पाया था। इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा। दक्षिण भारत के तमिलनाडु में पार्टी एक बार फिर खाता खोलने में नाकाम रही। मणिपुर की दो लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया। बीजेपी यहां खाता खोलने में असफल रही।
इन राज्यों में नहीं खुला खाता
तमिलनाडु, पंजाब, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड।
केंद्रशासित प्रदेश: पुडुचेरी, चंडीगढ़, लद्दाख, लक्षद्वीप।


कहां किस पार्टी को कितने मिले वोट
राज्य              सीट    एनडीए    इंडिया    अन्य
उत्तर प्रदेश          80    36         43         1
पश्चिम बंगाल      42    12         30         0
बिहार                40    30         09         1
तमिलनाडु          39    00         39         0
मध्य प्रदेश          29    29         0          0
कर्नाटक             28    19          9          0
गुजरात              26    25         01         0
आंध्र प्रदेश           25    21         00         4
राजस्थान            25    14         10        1
केरल                  20    1            18        1