भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही, अब कांग्रेस जनाक्रोश यात्रा करेगी

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने एढ़ी चोटी का जोर लगा दिया है। भाजपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। जनदर्शन के बाद अब जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। पूरे प्रदेश में यात्राएं चल रही है। सभी दिग्गजों को पार्टी ने मैदान में उतार दिया है। राष्ट्रीय नेता भी यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब कांग्रेस कहां पीछे रहने वाली है। कां्रगेस जनता के बीच पहुंचने के लिए मौके की तलाश में लगी हुई थी। ऐसे में मौके का इंतजार करते करते बहुत देर हो जाती। भाजपा जिस तेजी से चल रही है। वैसे में कांग्रेस को भी मैदान में उतरना जरूरी हो गया है। यही वजह है कि अब कांग्रेस जनाक्रोश यात्रा निकालने की तैयारी कर ली है। यह यात्रा संभवत: 15 सितंबर से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से शुरू हो जाएगी।

भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही, अब कांग्रेस जनाक्रोश यात्रा करेगी
file photo

 भोपाल। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस जनाक्रोश यात्रा निकालेगी। संभवत 15 सितम्बर से इसका शुभारंभ होगा। पूरे प्रदेश से सात अलग-अलग स्थानों से ये यात्राएं शुुरू होंगी। किसी आदिवासी क्षेत्र से यात्रा का शुभारंभ राहुल गांधी द्वारा किया जा सकता है। यह निर्णय बुधवार को पूर्व सीएम कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में लिए गए। इसमें तय किया गया कि प्रदेश के सभी अंचल से जनाक्रोश यात्रा निकाली जाए। यात्रा का समापन भोपाल में किया जाएगा, जहां जनाक्रोश सभा होगी। इसमें पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता और आमजन भाग लेंगे। जनाक्रोश यात्रा के लिए कांग्रेस रथ तैयार करा रही है, जिसमें भाजपा सरकार  की गलत नीतियों को उजागर किया जाएगा। भाजपा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले भी जनाक्रोश यात्रा के जरिए आम जनता तक ले जाएगे। प्रदेश के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में कमलनाथ के बंगले में चुनाव अभियान समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान को लेकर भी  चर्चा की गई। तय किया गया कि जैसे ही उम्मीदवार तय होते है, बड़े नेताओं के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
पार्टी के कई बड़े नेता हो सकते हैं शामिल
बैठक में तय किया गया कि पार्टी मतदाताओं का जनादेश लेने अपने बड़े नेताओं का सहारा लेगी। पार्टी के कई दिग्गज नेता चुनाव तक प्रदेश के अलग-अलग अंचलों में सभाओं और रोड शो के जरिए जनता से आशीर्वाद मांगने निकलेंगे। साथ ही शीर्ष नेताओं की भी जनसभाओं के कार्यक्रम जल्द तय कर दिए जाएं। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित दूसरे बड़े नेताओं की सभाएं होंगी।
क्षेत्रवार सौंपी गई जिम्मेदारी
बैठक में बड़े नेताओं को जनाक्रोश यात्राओं को लेकर क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई। ये नेता प्रभार के क्षेत्रों में  बड़े नेताओं की रैलियां और रोड शो की जिम्मेदारी लेंगे। बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि जनाक्रोश यात्रा से पहले हमें यह प्रयास करना होगा कि हम अपनी बातों को लेकर जनता तक पहुंचें और उन्हें बताएं कि भाजपा सरकार के झूठे वायदे आने वाले समय में सरकार और उनके लिए कितने घातक हैं। बैठक में समिति के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य दिग्विजय सिंह व कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ व समिति के सदस्य मौजूद थे।