खराब परफार्मेंस वाले चार विधायकों का भाजपा काट सकती है टिकट

विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी चुनाव तैयारियों में जुट गए हैं। जिताउ कंडीडेटों की तलाश जारी है। संबंधित दल संभावित कंडीडेंटों की लोकप्रियता व जनता के बीच पहुंच का बाह्य व आंतरिक सर्वे कराया जा रहा है। भाजपा मौजूदा विधायकों की तो कांग्रेस पूर्व प्रत्याशियों व संभावित दावेदारों रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। भाजपा पार्टी सूत्रों की माने तो पिछले तीन चार महीने से कई स्तरों में सर्वे कराया जा चुका है। सर्वे रिपोर्ट कार्ड में जिले के चार विधायकों के गुड परफार्मेंंस में कमी है। जनता में नकारात्मकता है। लिहाजा इन विधायकों के टिकट कटने केे आसार हैं।

खराब परफार्मेंस वाले चार विधायकों का भाजपा काट सकती है टिकट

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पार्टी ले सकती है निर्णय
 रीवा। किस-किस विधानसभा क्षेत्र के विधायक के परफार्मेंस में कमी अभी बताना जल्दबाजी होगा। टिकट वितरण का आधार केवल सर्वे रिपोर्ट नहीं अपितु बड़े नेताओं की पसंद भी होती है। ऐसी परिस्थिति में उन विधायकों को चिंता हो सकती है जो जिनकी ऊपरी पैठ कमजोर होगी। बतादें कि रीवा जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी में भाजपा विधायक हैं। चर्चा है कि सर्वे में जनता द्वारा जो अंक दिए जा रहे हैं उसी से दावदारों का भविष्य तय होगा। विधायकों का पूरे पांच साल की गतिविधि व कार्यप्रणाली, उनके आचार व्यवहार जनता व ब्यूरोक्रेसी के साथ कैसे रहे, इसका भी मूल्यांकन किया जा रहा है। सभी को मिलाकर उनके परफार्मेंस तय किए जा रहे हैं।