भाजपा ने पांचवी लिस्ट जारी की, त्योंथर से सिद्धार्थ, 2 विस से फिर पुराने चेहरों पर दांव

भारतीय जनता पार्टी ने पांचवी सूची जारी कर दी है। पांचवी सूची में कई चौकाने वाले नाम सामने आए हैं। त्योंथर से सिद्धार्थ तिवारी राज को मैदान में उतारा गया है। वह हाल ही में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए हैं। सेमरिया से केपी त्रिपाठी और गुढ़ से नागेन्द्र सिंह पर भरोसा जताया है। विधायकों को रिपीट किया गया है। वही मनगवां से चेहरा बदला गया। नागेन्द्र प्रजापति को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने पांचवी लिस्ट जारी की, त्योंथर से सिद्धार्थ, 2 विस से फिर पुराने चेहरों पर दांव
भाजपा की पांचवीं सूची जारी

रीवा। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में बैठक के बाद पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में रीवा की चार शेष रह गई सीटों के उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर दी है। इस सूची में कुछ पुराने चेहरों को दोहराया गया है। वहीं कई सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। त्योंथर से सिद्धार्थ को मौका दिया गया है। त्योंथर से कांग्रेस से भाजपा में आए सिद्धार्थ के नाम की घोषणा के बाद यहां बगावत के सुर फूटने तय हैं। भाजपा की सूची के लिए नीचे लिस्ट देखें। गुढ़ और सेमरिया से पुराने चेहरों को ही रिपीट किया गया है। मनगवां से नया चेहरा लाया गया है।