भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, रीवा से जनार्दन और सतना से गणेश सिंह पर फिर खेला दांव

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भी सबसे पहले प्रत्याशियों की सूची जारी की है। भाजपा की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी गई है। इसमें 195 प्रत्याशियों के नाम शामिल है ।भाजपा ने कई पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है ।16 राज्यों के 195 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश से 24 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें रीवा से जनार्दन मिश्रा और सतना से गणेश सिंह का नाम शामिल है पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भी लोकसभा मैदान में उतरा गया है।

भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, रीवा से जनार्दन और सतना से गणेश सिंह पर फिर खेला दांव
भाजपा प्रत्याशी की सूची

दिल्ली। BJP के 195 नामो पर मोहर लगा दी है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर195प्रत्याशियों की सूची जारी की है। 2 पूर्व CM और 1 लोकसभा अध्यक्ष सहित 28 महिलाओ के नाम सूची में शामिल किया गया है।34 केंद्रीय एंव राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में शामिल।16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीट्स पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों में अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।50 से कम उम्र के 47 उम्मीदवार एससी-27, एसटी-18, ओबीसी-57 शामिल हैं।उत्‍तर प्रदेश से 51 सीट, बंगाल से 26, मध्‍य प्रदेश 24, गुजरात 15, राजस्‍थान 15, केरल 12, तेलंगाना 9, असम 11, झारखंड 11, छत्‍तीसगढ़ 11, दिल्‍ली 5, जम्‍मू- कश्‍मीर 2, उत्‍तराखंड 3, गोवा 1, अंडमान 1, दमन 1 सहित कुल 195 सीटों की घोषणा की गई है।

मप्र में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों के नाम 

भोपाल - आलोक शर्मा

मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर

भिंड - संध्या राय

ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाहा

गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया

सागर- श्रीमती लता वानखेड़े

राजगढ़ से रोडमल नागर

टीकमगढ़ - वीरेंद्र खटीक

दमोह - राहुल लोधी

खजुराहो - वीडी शर्मा

सतना - गणेश सिंह

रीवा - जर्नादन मिश्र

सीधी - डा राजेश मिश्रा

शहडोल - हिमाद्री सिंह

जबलपुर - आशीष दुबे

मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते

होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी

विदिशा - शिवराज सिंह चौहान

देवास - महेंद्र सिंह सोलंकी

मंदसौर - सुधीर गुप्ता

रतलाम - अनिता चौहान

खरगोन- गजेंद्र पटेल

खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल

बैतुल - दुर्गादास उइके