Election 2023: कांग्रेस और भाजपा के बागियों को बसपा ने मैदान में उतारा, 5वीं लिस्ट जारी

बसपा बागियों के लिए शरणस्थली बन गया है। कांग्रेस और भाजपा से बागी होकर नेता BSP का दामन थाम रहे। पार्टी प्रत्याशी भी बना रही है। हाल ही में नागौद और सतना के दो बागी नेताओं को सदस्यता देने के साथ ही पार्टी ने उम्मीदवार भी बना दिया। बसपा ने इन नामों के साथ 5वीं लिस्ट भी जारी कर दी है।

Election 2023: कांग्रेस और भाजपा के बागियों को बसपा ने मैदान में उतारा, 5वीं लिस्ट जारी
बसपा की पांचवीं लिस्ट जारी

भोपाल। बहुजन समाज पार्टी ने सिर्फ पांच लोगों की पांचवीं लिस्ट जारी की है। इसमें अधिकांश दूसरी पार्टी से आए आयातित नेता हैं। पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह ने कांग्रेस से बगावत की। नागौद से टिकट नहीं मिली तो कांग्रेस को अलविदा कह दिया।बसपा का दामन थाम लिया। बसपा ने भी यादवेंद्र सिंह पर दांव लगा दिया। इसी तरह भाजपा से बागी हुए रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा भी टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिए। बसपा ज्वाइन कर ली। इन्हें भी बसपा ने हाथों हाथ लिया और मैदान में उतार दिया। ऐसे बागियों और आयातित नेताओं से बसपा पट गई है। पार्टी में ऐसे लोगों की उपेक्षा हो रही जो सालों से जुड़े हुए हैं। टिकट कि आस लगाए बैठे थे। उनका हक बागियों ने मार दिया।यह बागी बसपा में भाजपा और कांग्रेस को मजा चखाने आएं हैं। वह अपने मंसूबे में कितना सफल होते हैं यह चुनाव परिणाम ही बताएगा।