बेस्ट स्मार्ट सिटी का खिताब इंदौर के नाम, राज्यों में मप्र सर्वश्रेष्ठ

सबसे स्वच्छ शहर का खिताब इंदौर ने पहले ही जीत चुका है। अब बेस्ट स्मार्ट सिटी का खिताब भी इंदौर ने अपने नाम कर लिया है। पहला स्थान इंदौर को मिला है। वहीं राज्यों में मप्र सबसे सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। बेस्ट स्मार्ट सिटी को पुरस्कार 27 अगस्त को इंदौर में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति प्रदान करेंगी।

बेस्ट स्मार्ट सिटी का खिताब इंदौर के नाम, राज्यों में मप्र सर्वश्रेष्ठ
file photo smart city indore

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने देश की स्मार्ट सिटी (2022) के पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इंदौर ने शुक्रवार को बेस्ट राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी का पुरस्कार जीत लिया है। वहीं दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर आगना का नंबर लगा है। 27 सितंबर को इंदौर में होने जा रहे समारोह में राष्ट्रपति स्मार्ट सिटी कान्टेस्ट के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। देश के 100 स्मार्ट सिटी के लिए चौथे नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड की शुक्रवार को घोषणा की गई। इसें हर बार की तरह इस बार भी इंदौर ने बाजी मारी है। नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में इंदौर पहले नंबर पर रहा। दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर आगरा है। शहर की तरह ही स्मार्ट सिटी कान्टेस्ट में प्रदेश की भी रैंक जारी की गई है। इसमें पहले स्थान पर मध्यप्रदेश रहा। वहीं दूसरे नंबर पर तमिलनाडु और तीसरे नंबर पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश आया है। सोशल रिस्पांशबिलिटी में आगरा दूसरे नंबर पर रहा। पुरस्कार 27 सितंबर को इंदौर में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किए जाएंगे। मंत्रालय के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में चंडीगढ़ को नंबर एक स्थान दिया गया है। चंडीगढ़ अपनी ई-शासन सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशासन श्रेणी में भी विजेता रहा है।