update News कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, बागी 39 नेताओं पर की कार्रवाई, रीवा के दो नेता भी हुए निष्कासित
बागी हुए नेताओं पर कांग्रेस ने एक्शन लिया है। प्रदेशभर से 39 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी से ही निष्कासित कर दिया है। ऐसे सभी नेताओं पर कार्रवाई की है, जो दल बदल कर दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें रीवा से दो विस सेमरिया और देवतालाब से दो नेता भी शामिल हैं। हालांकि इसमें से सेमरिया से जिस नेता का निष्कासित किया गया है। उसके नाम को लेकर संशय की स्थिति है। स्थानीय नेता यह भी नहीं जानते की वह कम पार्टी ज्वाइन किए थे।

रीवा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (पूर्व मुख्यमंत्री) के निर्देश पर विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में निर्दलीय एवं अन्य दल से चुनाव लडऩे वाले नेताओं को 6 वर्ष के लिए कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने यह जारी दी है। इसमें विंध्य सहित प्रदेशभर के बागी नेता शामिल हैं। रीवा से सेमरिया और देवतालाब से दो नेता भी शामिल हैं। देवतालाब से सीमा जयवीर सिंह ने टिकट नहीं मिलने पर बगावत की थी। सपा से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह दिवाकर द्विवेदी सेमरिया से चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
इन नेताओं को पार्टी से किया गया निष्कासित
क्र. विस क्षेत्र नाम दल/निर्दलीय
1. श्योपुर श्रीमती दुर्गेश नंदिनी निर्दलीय
2. सुमावली कुलदीप सिंह सिकरवार बीएसपी
3. पोहरी प्रद्युमन वर्मा बीएसपी
4. गुना हरिओम खटीक निर्दलीय
5. जतारा आर.आर.बंसल(वंशकार) सपा
6. निवाड़ी रजनीश पटेरिया निर्दलीय
7. खरगापुर अजय सिंह यादव निर्दलीय
8. खरगापुर प्यारेलाल सोनी आप
9. महाराजपुर अजय दौलत तिवारी सपा
10. चंदला पुष्पेन्द्र अहिरवार सपा
11. छतरपुर दीलमणि सिंह बीएसपी
12. मलहरा डॉ. करण सिंह लोधी निर्दलीय
13. हटा अमोल चौधरी सपा
14. हटा भगवानदास चौधरी बीएसपी
15. पवई श्रीमती रजनी यादव सपा
16. नागोद यादवेन्द्र सिंह,पूर्व विधायक बीएसपी
17. सेमरिया दीवाकर द्विवेदी ----
18. देवतालाब श्रीमती सीमा जयवीर सिंह सपा
19. पुष्पराजगढ़ नर्मदा सिंह निर्दलीय
20. मुड़वारा संतोष शुक्ला निर्दलीय
21. बरगी जयकांत सिंह वीबीपी
22. सीहोरा डॉ.संजीव वरकड़े निर्दलीय
23. डिंडोरी रूदेश परस्ते निर्दलीय
24. बालाघाट अजय विशाल बिसेन निर्दलीय
24. गोटेगांव शेखर चौधरी निर्दलीय
25. आमला सदाराम झारबड़े निर्दलीय
26. शमशाबाद श्रीमती राजकुमारी केवट निर्दलीय
27. भोपाल उत्तर आमीर अकील निर्दलीय
28. भोपाल उत्तर नासीर इस्लाम निर्दलीय
29. सुसनेर जीतू(जीतेन्द्र) पाटीदार निर्दलीय
30. कालापीपल चतुर्भुज तोमर निर्दलीय
31. पानसेमल रमेश चौहान निर्दलीय
32. जोबट सुरपाल अजनार निर्दलीय
33. धरमपुरी श्रीमती राजूबाई चौहान निर्दलीय
34. धार कुलदीप सिंह बुंदेला निर्दलीय
35. महॅू अंतरसिंह दरबार निर्दलीय
36. बडऩगर राजेन्द्र सिंह सोलंकी निर्दलीय
37. आलोट प्रेमचंद गुड्डू,पूर्व सांसद निर्दलीय
38. मल्हारगढ़ श्यामलाल जोकचंद निर्दलीय
39. बहोरीबंद शंकर महतो सपा
पार्टी में थे नहीं और निस्कासित कर दिए
रीवा से दो नेताओं को निष्कासित किया गया है। इसमें सेमरिया से दिवाकर द्विवेदी और देवतालाब से सीमा जयवीर सिंह शामिल हैं। हद तो यह है कि दिवाकर द्विवेदी को लेकर पार्टी के नेताओं को भी नहीं मालूम कि वह कब पार्टी के सदस्य थे और सदस्यता ली थी। किसी ने नाम भेजा और उनका निष्कासन हो गया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ल भगत ने कार्रवाई की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने सेमरिया से जिस व्यक्ति को निष्कासित करने की बात कही है। उसके लिए उन्होंने कहा कि वह उस व्यक्ति को जानते ही नहंी कि कब पार्टी ज्वाइन की थी।