बड़ी कार्रवाई: रीवा संभाग के 5 जिलों की 744 नर्सों पर गिरी गाज, जानिए क्यों और किन पर हुई कार्रवाई

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने रीवा संभाग अंतर्गत आने वाली 5 जिलों की 744 नर्सों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हड़ताल में गई सभी नर्सों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। वहीं एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश जारी कर दिया है।

बड़ी कार्रवाई: रीवा संभाग के 5 जिलों की 744 नर्सों पर गिरी गाज, जानिए क्यों और किन पर हुई कार्रवाई

रीवा। नर्सिंग आफीसर एसोसिएशन ने जुलाई में सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी। सभी नर्सें हड़ताल पर चली गईं थी। 10 जुलाई 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। सरकार के रोक के बाद भी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसी नाफरमानी पर अब एक्शन हुआ है। हड़ताल के दौरान जेडी स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी जिलों से जानकारी जुटाई थी। जानकारी के आधार पर अब जाकर एक्शन लिया गया है। जेडी रीवा ने ओदश जारी कर हड़ताल में शामिल हुई सभी नर्सों का हड़ताल अवधि का वेतन आहरित न करने का फमरान जारी किया है। सामूहिक अवकाश एवं हड़ताल में जाने वाले सभी  नर्सिंग संवग के कर्मचारियों ने सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 6 का उल्लंघन भी किया। इसके कारण सभी को लघु शस्ति अधिरोपित करते हुए 1 आगामी वेतन वृद्धि को असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश जारी कर दिया गया है।
बाक्स...
किस जिले में कितनी नर्सों पर गिरी गाज
संस्था                      नर्सों की संख्या
सीएमएचओ रीवा           32
सिविल सर्जन रीवा          71


सीएमएचओ सतना         86
सिविल सर्जन सतना       163


सीएमएचओ सीधी          40
सिविल सर्जन सीधी         98

सीएमएचओ शहडोल       47
सिविल सर्जन शहडोल     131


सीएमएचओ उमरिया       22
सिविल सर्जन उमरिया      54