कांग्रेस में बड़ा बदलाव, चुनाव हारने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी बदली, अब यह सम्हालेंगे कामकाज

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में चुनाव लड़ा गया लेकिन जीत नहीं मिली। करारी हार झेलनी पड़ी। हार के बाद कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी में बदलाव किया गया है। कमलनाथ को हटा कर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी जीतू पटवारी को सौंपी गई है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष का भी नाम तय कर कांग्रेस ने सब को चौंका दिया है।

कांग्रेस में बड़ा बदलाव, चुनाव हारने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी बदली, अब यह सम्हालेंगे कामकाज

भोपाल। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत की उम्मीद थी। परिवर्तन की लहर बताई जा रही थी लेकिन इस लहर पर लाड़ली बहनों को ज्यादा असर पड़ा गया। कांग्रेस को बड़ी हार झेलनी पड़ी। चुनाव कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ा था। अब हार के बाद इसकी जिम्मेदारी भी कमलनाथ के सिर पर गई। हाल ही में भोपाल में कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में नेताप्रतिपक्ष का चुनाव होना था लेकिन पीसीसी चीफ कमलनाथ इसमें शामिल नहीं हुए। इसके बाद ही बदलाव की अटकलें लगाई जाने लगी थी। चुनाव के बाद बाद कमलनाथ के पद से इस्तीफा के भी खबरे वायरल हुई तब तो ऐसा नहीं हुआ था लेकिन अब बदलाव हो गया है। भाजपा की राह पर अब कांग्रेस भी चल पड़ी है। मप्र में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान युवा के हाथों सौंप दी है। जनरल सेकेट्री मप्र केसी वेनुगोपालन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया जीतू पटवारी को मप्र कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। वहीं हेमंत कटारे को उपनेता नियुक्त किया गया है।


छत्तीसगढ़ में भी हुआ बदलाव
यह बदलाव सिर्फ मप्र में ही नहीं किया गया। हार के बाद इसका असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ा है। छत्तीसगढ़ में भी कांगे्रस बुरी हार हारी। यही वजह है कि वहां भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान अब दीपक बैज को सौंप दी गई है। इसके अलावा नेताप्रतिपक्ष चरण दास महंत को बनाया गया है।
उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष बनाए गए
मप्र में कांंग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष तय कर दिया है। हाल में ही भोपाल में विधानसभा चुनाव में जीते हुए विधायकों की एक बैठक बुलाई गई थी। इसमें नेता प्रतिपक्ष तय करना था लेकिन नहीं हुआ। इसकी जिम्मेदारी दिल्ली पर छोड़ दी गई थी। इसके बाद अब कांग्रेस ने सबको चौंकाते हुए उमंग सिंघार का नाम सामने लाया है। नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।