बड़ी खुशखबरी: अब सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा आयुष्मान का लाभ, बनेगा सब का कार्ड

अब तक सिर्फ गरीबी रेखा वालों को ही आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा था। इस दायरे से सरकारी कर्मचारियों को बाहर रखा गया था। अब शासन ने आदेश जारी कर सरकारी कर्मचारियों को भी इस दायरे में ला दिया है। शासन के इस निर्णय से कई कर्मचारियों को भी 5 लाख रुपए तक का इलाज नि:शुल्क मिलेगा।

बड़ी खुशखबरी: अब सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा आयुष्मान का लाभ, बनेगा सब का कार्ड
file photo

मप्र शासन ने कर्मचारियों के चयन के लिए बनाई कमेटी
रीवा। आयुष्मान भारत निरामयम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ अब शासकीय कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं, संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसका आदेश मप्र शासन सामान्य प्रशासन ने जारी किया है। इस संबंध में दिशा निर्देश बनाने और जारी करने के लिए एक कमेटी भी बना दी गई है। यह कमेटी यह तय करेगी कि सरकारी कर्मचारियों में कौन कौन इस योजना की पात्रता के दायरे में आएंगे। कमेटी में मुख्य सचिव मप्र शासन अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलीावा अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, प्रमुख सचिव वित्त विभाग, प्रमुख सचिव राजस्व विभाग, सचिव लोक स्वास्थ्य कल्याण विभाग, सचिव सामान्य प्रशासन, प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा मुख्य कार्यपान अधिकारी आयुष्मान भारत निरामयम को सदस्य सचिव बनाया गया है।
----------
इन कर्मचारियों को दिया जाएगा लाभ
जारी आदेश के तहत आयुष्मान भारत निरामयम प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत शासकीय कर्मचारी, कार्यकर्ता, संविदा कर्मचारियों, को दायरे में रखा जाएगा। इसके अलावा स्वीकृत पात्र श्रेणियों में शामिल हितग्राहियों के अलावा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा तथा ऊषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, कोटवार, संविदा कर्मियों को इसका फायदा दिया जाएगा। प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ दिया जाएगा।