बिजली विभाग में बड़ा हेरफेर, इस अधिकारी की रीवा से हुई छुट्टी, लंबे समय से विवादों में रहे
विद्युत विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। लंबे समय से विवादों में चले आ रहे पश्चिम संभाग में पदस्थ डीई आशीष बैन का रीवा से ही तबादला कर दिया गया। आशीष बैन को हटाकर सतना भेज दिया गया। वहीं उनकी जगह पर सीधी में पदस्थ एई भूपेश विक्रम सिंह को पश्चिम संभाग के डीई का चार्ज दे दिया गया है।

पश्चिम संभाग में पदस्थ आशीष बैन का हुआ तबादला
रीवा। ज्ञात हो कि आशीष बैन वैसे तो एई ही हैं। लेकिन उनके पास कार्यपालन अभियंता का प्रभार रहा। वह इसके पहले कई डिवीजन में पदस्थ रहे और कई आरोपों से भी घिरे रहे। इसके पहले आशीष बैन पूर्व संभाग में भी पदस्थ रहे। एसटीसी में भी रहे। वर्तमान में पश्चिम संभाग डीई के रूप में पदस्थ हैं। इनके खिलाफ गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह ने मोर्चा खोल रखा था। कई भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतें गुढ़ विधायक ने की थी। हाल ही में विधानसभा में भी गुढ़ विधायक और सेमरिया विधायक ने मामला उठाया था। लंबे समय बाद आखिरकार आशीष बैन को रीवा से ही स्थानांतरण कर दिया गया। उन्हें सतना में सर्किल आफिस में पदस्थ किया गया है। वहीं इनकी जगह पर सीधी टाउन में पदस्थ भूपेश विक्रम सिंह को पश्चिम संभाग में डीई के पद पर पदस्थ कर दिया गया है। इसके पहले भूपेश विक्रम सिंह रीवा शहर संभाग में एई के पद पर पदस्थ रहे। उनका स्थानांतरण कुछ समय पहले ही सीधी हुआ था। अब वह दोबारा लौट कर रीवा आए हैं। जल्द ही पश्चिम संभाग में भूपेश विक्रम सिंह आमद दर्ज कराएंगे। सूत्रों की मानें तो भूपेश विक्रम सिंह की नजर शहर संभाग के कार्यपालन अभियंता नरेंद्र मिश्रा की कुर्सी पर थी लेकिन नरेंद्र मिश्रा की कुर्सी नहीं छीन सके। हालांकि उनके मित्र आशीष बैन की कुर्सी पर कब्जा जमाने में भूपेश विक्रम सिंह कामयाब रहे।