सिंगरौली से बड़ी खबर: विधायक पुत्र ने युवक को मारी गोली!

सिंगरौली से बड़ी खबर सामने आ रही है। विधायक के पुत्र ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

सिंगरौली से बड़ी खबर: विधायक पुत्र ने युवक को मारी गोली!

सिंगरौली। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के मोरवा थाना क्षेत्र अंर्तत देर शाम क्षेत्र के पंजरह की है। यहां के रहने वाले 32 वर्षीय सूर्य खैरवार पर बीजेपी विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेक वैश्य ने बंदूक से फायर कर दिया है। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूर्य खैरवार के हाथ में गोली लगी है। उसे मोरवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज जारी है।  घायल की शिकायत पर विवेक वैश्य के खिलाफ धारा 307, 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है, गोली घायल के दाहिने कलाई में लगी है।