रीवा कांग्रेस में बड़ी बगावत: पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

दलबदलू को टिकट देने का साइड इफेक्ट नजर आने लगा है। कांग्रेस में महाबगावत हो गई है। कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष सहित दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारियों ने ही कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया है। विधानसभा चुनाव से आहत कांग्रेसियों ने लोकसभा चुनाव में भी टिकट वितरण को लेकर नाराज हुए। नीलम मिश्रा पूर्व विधायक को टिकट दिए जाने का अब साइड इफेक्ट सामने आने लगा है। दर्जनों की संख्या में कांग्रेसियों ने बगावत कर दी है।

रीवा कांग्रेस में बड़ी बगावत: पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप
file photo

इस्तीफा के साथ ही लगाए टिकट के खरीद फरोख्त के आरोप
लोकसभा प्रत्याशी को बदनाम शुदा और सबसे भ्रष्ट व्यक्ति बताया
जिला भर के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, पूर्व अध्यक्ष के साथ गए
रीवा। रीवा कांग्रेस में बड़ी बगावत हो गई। कांग्रेस ने लोकसभा टिकट इस मर्तबा नीलम मिश्रा को दिया है। इसी से नाराज होकर होटल सेलीब्रेशन रीवा में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 10 की टिकट एक बदनाम शुदा व्यक्ति को दिए जाने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। श्री शुक्ला ने कहा कि मैने पूरी चयन प्रक्रिया के दरमियान इस बात पर घोर आपत्ति की थी कि ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को पार्टी की टिकट न दी जाए लेकिन उनकी एक भी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने पार्टी पर टिकट खरीद फरोख्त का भी आरोप लगाया है।
इन पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वालों में त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत के अलावा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सिरमौर महामंत्री जिला कांग्रेस रीवा शिवेन्द्र ङ्क्षसह सिरमौर, रामावतार यादव सिरमौर महामंत्री जिला कांग्रेस रीवा, जमुना यादव सिरमौर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग पूर्व उपाध्यक्ष,रुकमणि रमण मिश्रा मनगवां,  ललित प्रसाद द्विवेदी उपाध्यक्ष प्रकोष्ठ, इंजीनियर शैलेन्द्र शुक्ला प्रवक्ता, चतुर गौतम अध्यक्ष जिला आरटी प्रकोष्ठ, राजेन्द्र द्विवेदी सिरमौर जिला कार्यकारणी सदस्य, विश्वनाथ सिंह चचाई मंडल अध्यक्ष, सर्वजीत सिंह ब्लाक अध्यक्ष सदयविना प्रकोष्ठ सेमरिया अटरिया, चतुर गौतम अध्यक्ष जिला आरटी प्रकोष्ठ, ददन दुबे बगढ़ा सेमरिया, लालजी तिवारी गुहिया सेमरिया सदस्य जिला कांग्रेस, संजीव द्विवेदी, रोहनी प्रसाद गुप्ता लोली सेमरिया, लालजी यादव पडऱी सिरमौर, शैलेन्द्र शुक्ला जनपद सदस्य ब्लाक अध्यक्ष, अश्वनी पाण्डेय डोल सिरमौर, महामंत्री जिला कांग्रेस, प्रमोद पाण्डेय, सिरमौर, ओमकारेश्वर शुक्ला कपसा सेमरिया कार्यकारी अध्यक्ष, पुणेन्द्र द्विवेदी हरदुआ जिला महामंत्री जवा प्रभारी, सुनीता देवी आदिवासी, तिघरा, जिला सचिव, भोले सिंह जिवार जिला सचिव ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
----------
इन्होंने भी कांग्रेस को कह दिया अलविदा
इसके अलावा अजीत मिश्रा जिला प्रवक्ता, अश्वनी कुमार पाण्उेय डोल, राजेश तिवारी, राजललन द्विवेदी, ज्ञान ङ्क्षसह जिला सचिव, रवी प्रताप ङ्क्षसह जिला उपाध्यक्ष, पूणेन््रद द्विवेदी जिला महामंत्री, सुनीता आदिवासी जिला सचिव, बाबूलाल शुक्ला सेक्टर अध्यक्ष सुमेदा, संतोष प्रजापति जिला सचिव, महेन्द्र चतुर्वेदी ब्लाक उपाध्यक्ष सेमरिया, रामसुंदर शुक्ला, पुष्पेन्द्र द्विवेदी रहट सेक्टर अध्यक्ष, रामकृपाल सेन जिला सचिव, सुंदर लाल कोल जिला उपाध्यक्ष, भोले सिंह जिला सचिव, तेजा साहू जिला सचिव, दिवाकर प्रसाद गौतम मंडल अध्यक्ष मोहरवा, मुद्रिका प्रसाद मिश्र ब्लाक उपाध्यक्ष, राधेकेवट जनपद सदस्य, बाबूलाल पाण्डेय मंडल अध्यक्ष, अतुल शुक्ला, मंडल अध्यक्ष, चन्द्रमणि सिंह सेक्टर प्रभारी, सत्यनारायण तिवारी, रामपति साकेत जिला सचिव, भागीरथी पूर्व सरपंच ब्लाक सचिव, समयलाल कुशवाहा, राजमणि पाण्डेय, आशीष द्विवेदी बीएलए, राजेश प्रसाद शर्मा मंडलम, संतोष पटेल सेक्टर अध्यक्ष शामिल हैं।