रीवा में बड़ी डकैती: आधी रात को घर में घुसे 10 बदमाश, पति पत्नी को बंधक बनाया और लूट ले गए पूरा घर

रीवा में बड़ी वारदात हो गई। विवि थाना अंतर्गत सानौरा में बीती रात 1 बजे घर में 10 नकाबपोश बदमाश घर में घुसे। पति पत्नी को बंधक बनाया और पूरा घर साफ कर गए। सभी बदमाश चेहरे पर नकाब पहने हुए थे। हाथ में दस्ताना था। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग खड़े हुए। किसी तरह महिला ने हाथ छुड़ाया और मदद के लिए भाई को फोन लगाया। आसपास के लोगों को सूचना दी गई। सुबह 4 बजे मऊगंज विधायक और भाई पहुंचे तो पीडि़तों को अस्पताल पहुंचाए। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर विवि थाना प्रभारी, एसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी ने पहुंच कर मौका निरीक्षण किया। बदमाशों की तलाश जारी है।

रीवा में बड़ी डकैती: आधी रात को घर में घुसे 10 बदमाश, पति पत्नी को बंधक बनाया और लूट ले गए पूरा घर

हाथ पैर मेडिकल टेप से बांधा था, जमकर मारपीट भी की
पति पत्नी को अलग अलग कमरों में बंधक बनाकर रखे थे
रीवा । शहर अब अपराध की सरी सीमाएं लाघ गया है। अब यहां बड़े अपराध को अपराधी अंजाम देने लगे हैं। मंगलवार बुधवार की रात विवि थाना अंतर्गत बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। पीडि़त चंद्रशेखर सिंह पटेल सतना में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऑफिस में साइंटिस्ट के पद पर पदस्थ हंै। वह घर पर पत्नी के साथ अकेले थे। रात करीब 1 बजे बदमाश घर के अंदर घुसे और दोनों को बंधक बना लिए। दोनों के हाथ पैर बांध दिए। इसमें उन्होंने मेडिकल स्टोर में मिलने वाले टेप का उपयोग किया। पति पत्नी शो न मचाएं इसके लिए उनका मुंह भी बंद कर दिया था। बदमाशों ने बड़े ही इत्मिनान से पूरे घर की तलाशी ली। पत्नी, पत्नी को पीट पीट कर उनसे रुपए, जेवरात का ठिकाना पूछा। चवांबियां लेकर सारा माल उड़ा ले गए। करीब 6 लाख कैश और 11 लाख के आभूषण साथ ले गए। किसी तरह महिला ने हाथ छुड़ाया तो अपने भाई को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद भाई ने मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को जानकारी दिए। उन्हीं के साथ सीधे रीवा पहुंचे। रीवा स्थित घर पहुंचने के बाद दोनों पीडि़तों को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे। जिन्हें भर्ती किया गया। इलाज जारी है। वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर एसफएल की टीम भी पहुंची। एसपी ने भी मौका मुआयजना किया। अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।
कुत्ता के भोंकने पर खोल दी थी दरवाजा
रात 1 बजे घर के बाहर कुत्ते भोंक रहे थे। कुत्तों की आवाज सुनकर महिला ने घर का दरवाजा खोल दिया। बाहर ही बदमाश खड़े थे। महिला इसके पहले घर का दरवाजा बंद कर पाती। तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद अंदर गए और फिर वारदात को अंजाम दिया।


सतना डेली आते जाते थे
चंद्रशेखर सिंह पटेल सतना में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऑफिस में साइंटिस्ट के पद पर पदस्थ हंै। वह हर दिन सतना से रीवा अप डाउन करते थे। उनकी दो बेटियां व एक बेटा है। बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि बेटा बाहर नौकरी करता है। वारदात की रात पत्नी राजकुमारी सिंह पटेल के साथ घर के अंदर सोए हुए थे। 10 से अधिक बदमाश घर के अंदर घुस कर वारदात को अंजाम दिए फिर फरार हो गए।
दरवाजों को बाहर से बंद कर भाग गए बदमाश
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घर के बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए थे। पीडि़तों ने परिवार के लोगों को किसी तरह घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घर के बाहर से लगे दरवाजों को खोला और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद विश्वविद्यालय थाना प्रभारी आशीष मिश्रा, सायबर सेल अंगुल एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।